{"_id":"6182c950bfe777627a3383d3","slug":"passengers-will-not-have-trouble-roadways-bus-will-be-available-every-half-hour-lakhimpur-news-bly465017051","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को नहीं होगी परेशानी, हर आधे घंटे पर मिलेगी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को नहीं होगी परेशानी, हर आधे घंटे पर मिलेगी रोडवेज बस
विज्ञापन
रोडवेज बस में उमड़ती यात्रियों की भीड़।
एआरएम ने बसों के फेरे बढ़ाने के दिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश
लखीमपुर खीरी। दीपावली पर लोगों ने घर जाना शुरू कर दिया है। इससे बस अड्डे पर भीड़ उमड़ने लगी है। परिवहन निगम ने भी इसके लिए कमर कसकर बसों के फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इस पर लखीमपुर डिपो प्रशासन ने लगभग सभी बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। सुविधाजनक सफर के लिए यात्रियों की संख्या अनुसार बसें मुहैया कराई जा रही हैं।
लखीमपुर डिपो में 59 (सभी अनुबंधित) बसें हैं। इनमें अधिकतर का संचालन धौरहरा, ऐरा और लखनऊ रूट पर होता है। एक बस बरेली, दो बाराबंकी सहित करीब छह से सात बसें लखीमपुर, गोला, लखनऊ के लिए चलती हैं। लखनऊ के लिए सुबह चार बजे, धौरहरा एवं ऐरा खमरिया सहित बरेली के लिए सुबह 05:30 बजे बस है।
रूट डायवर्जन ने बढ़ाई तीन किलोमीटर की दूरी
गुरुगोविंद सिंह तिराहे पर दीपावली को लेकर अस्थायी दुकानें लग गई हैं। इसको लेकर यातायात पुलिस ने बसों का रूट डायवर्ट कर दिया है। रोडवेज बसें सौजन्या से डीसी रोड और फिर वहां से नौरंगाबाद, शहपुरा कोठी चौराहा के रास्ते जेल रोड होकर बस अड्डे पहुंच रही हैं। ऐसे में बसों को करीब तीन किलोमीटर घूमकर आना पड़ रहा है। ऐसे में दूसरे डिपो की बसों बस अड्डे तक न आकर बाईपास या फिर राजापुर चौराहा होकर लौट रही हैं। इससे यात्रियों और डिपो प्रशासन की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन
लखीमपुर से
लखनऊ- सुबह चार बजे से हर आधे घंटे पर रात नौ बजे तक।
धौरहरा- सुबह 05:50 बजे से हर आधे घंटे पर रात सात बजे तक।
बारबंकी- सुबह 04:10 बजे एवं 05:50 बजे।
बरेली- सुबह 05:30 बजे
पीलीभीत- 11:00 बजे
दिल्ली- अपराह्न 02:30, 03:30 बजे, शाम 04:30 बजे एवं सात बजे एसी बस
टनकपुर- शाम 07:30 बजे
कानपुर- सुबह 09:30, अपराह्न 12:30 एवं 02:30 बजे।
हरिद्वार- अपराह्न 02:30, शाम 03:30 और 4:30 बजे।
(ऐरा खमरिया, धौरहरा, लखनऊ एवं गोला रूट पर लखीमपुर डिपो की बस संचालित होती है, जबकि अन्य रूटों पर दूसरी डिपो की बसें जाती हैं।)
- कुल परिचालक- 128 (चार नियमित)
- अनुबंधित बसें- 59 (दो एसी )
यात्रियों को त्योहार पर आने-जाने में दिक्क्त न हो इसलिए लगभग सभी बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। साथ ही यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन हो रहा है। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए इसका प्रयास जारी है। - जोगेंद्र सिंह, एआरएम