{"_id":"64ca9b9822c78caeff051758","slug":"passengers-crisis-in-ac-service-can-be-stopped-anytime-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-3034-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एसी में सवारियों का संकट, कभी भी बंद हो सकती है सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एसी में सवारियों का संकट, कभी भी बंद हो सकती है सेवा
विज्ञापन
गोला बस अड्डे पर खड़ी बसें
लखीमपुर/ गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर और गोला डिपो से संचालित एसी बसों में सवारियों का संकट है। इन बसों से 70 से 75 फीसदी राजस्व जुटाने का आंकड़ा अब 50 प्रतिशत से भी कम हो गया है। लखीमपुर डिपो को किसी भी दिन एक-दो बसों का संचालन ठप करना पड़ सकता है। वहीं, गोला डिपो से कानपुर रूट पर अप-डाउन दो राजधानी बसों के संचालन से यात्रियों का सुविधा मिली है।
लखीमपुर डिपो से चार एसी बसें संचालित होती हैं। यह बसें दिल्ली रूट पर चलती हैं। दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक बस खड़ी हो गई। संचालित तीन बसों को सवारियों की कमी से जूझना पड़ रहा है। गोला डिपो से अप-डाउन छह एसी बसों का संचालन होता है। यह बसें दिल्ली, बनारस, आजमगढ़ और कौशांबी रूट पर संचालित हो रही हैं। गोला डिपो की इन बसों को भी सवारियां नहीं मिल रहीं। महीने में करीब 75 फीसदी राजस्व जुटाने वाली एसी बसों का लोड फैक्टर 50 प्रतिशत से कम पहुंच गया है।
लखीमपुर डिपो के एआरएम मुकेश मेहरोत्रा ने बताया कि बारिश की वजह से सवारियां कम मिल रही हैं। तीन एसी बसें संचालित हैं। कभी भी एक या दो बसों का संचालन रोकना पड़ सकता है।
विज्ञापन
राजधानी सेवा से आसान हुआ कानपुर का सफर
गोला गोकर्णनाथ । गोला डिपो से छह अप-डाउन राजधानी बस सेवा बसों का संचालन किया जा रहा है। राजधानी सेवा शुरू होने से कानपुर आने और जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिली है। गोला से कानपुर के लिए सुबह आठ और शाम 7.30 बजे बस मिलती है। यह बसें लखीमपुर, सीतापुर और लखनऊ होकर कानपुर का सफर तय करती है। एक बस बिछिया होकर देहरादून जाती और आती है। हालांकि इन बसों का सामान्य बसों से 10 फीसदी अतिरिक्त किराया यात्रियों की संख्या पर असर डाल रहा है।