{"_id":"65a6d04192369bf25c023cda","slug":"pankaj-murder-case-three-accused-caught-one-absconding-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-13094-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंकज हत्याकांड : तीन आरोपी पकड़े, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंकज हत्याकांड : तीन आरोपी पकड़े, एक फरार
विज्ञापन
मितौली। शहीदपुर गांव में 10 जनवरी को दिनदहाड़े हुए पंकज हत्याकांड में नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक नामजद आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का न्यायालय चालान भेजा है।
छह दिन पहले मितौली के शहीदपुर गांव में आरोपियों ने खेत में सिंचाई का पानी चले जाने के मामूली विवाद में गांव के ही पंकज वर्मा की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। हत्याकांड के कई प्रत्यक्षदर्शी भी सामने आए थे। मामले में मृतक के पिता रामदीन ने गांव के राम प्रसाद, उनके बेटे नीरज व दो बेटियों ज्योति व नेहा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस, हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
मंगलवार को कस्ता चौराहे से आरोपी राम प्रसाद और उनकी दोनों बेटियों नेहा और ज्योति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नीरज अभी पुलिस के हाथ नहीं आया है। थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि आरोपी नीरज को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी नीरज गांव में ही है, पुलिस जानबूझकर उसे नहीं पकड़ रही। आरोपी नीरज के खुलेआम घूमने से पीड़ित पक्ष में दहशत है।