फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Panipat-Gorakhpur Expressway will pass through 72 villages of Lakhimpur.

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर के 72 गांवों से गुजरेगा पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे

Wed, 24 Dec 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 24 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Panipat-Gorakhpur Expressway will pass through 72 villages of Lakhimpur.
मोहम्मदी के एक गांव में इस तरह के लगाए गए सीमेंट के खूंटी। स्रोत ग्रामीण
लखीमपुर खीरी / मोहम्मदी। जनपद वासियों के लिए अच्छी खबर है। पानीपत से गोरखपुर के बीच हाईस्पीड एक्सप्रेस-वे बनाया जाना है, जो लखीमपुर खीरी होते हुए निकलेगा। यह एक्सप्रेसवे करीब 750 किलोमीटर लंबा होगा, जो लखीमपुर की तीन तहसीलों के 72 गांवों से होकर निकलेगा।
विज्ञापन

यह एक्सप्रेस-वे लखीमपुर खीरी के सदर तहसील के किशुन पुरी, प्रतापपुर, सानिगवा, नौरंगपुर, सल्लियाबाद, अतरौली, परसेहरी खुर्द, नैनेपारा, गौरिया, कोटखेरवा, हसनापुर ओयल, सरैया, पेन्योरा, पिपरिया अंडू, गुठना बुजुर्ग, बेलवा, कोरहैया, सरायं सूरज, मूडाधामू, टीकर, ढुसरू, डिम्हौरा, महमदाबाद, मूसेपुर खुर्द आदि गांवों से होकर गुजरेगा।
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे से संबंधित भले ही अभी कोई अधिकारिक पुष्ट नहीं हो सकी, लेकिन 10 दिन पहले मोहम्मदी के क्षेत्र के गांवों के किनारे नपाई का काम भी किया गया है। खेतों में सीमेंटेड खूंटी के चिह्न लगाए गए हैं। मोहम्मदी के नयागांव, मियांपुर होते हुए खेतों में सीमेंटेड खूंटी लगाईं गई हैं। पिपरी गांव के राम सहारे शुक्ला ने बताया कि उनका तीन एकड़ खेत पड़ रहा है, जो एक्सप्रेस-वे बनाए जाने की बात कर्मचारियों ने बताई थी। इसी तरह कई किसानों ने नपाई किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------
सबसे जयादा लखीमपुर के 37 गांव
-एक्सप्रेस-वे में सबसे ज्यादा सदर तहसील के गांव 37 गांव शामिल हैं। जबकि गोला गोकर्णनाथ तहसील के 19 व मोहम्मदी के 16 गांवों से यह एक्सप्रेस-वे निकलेगा।
------------
---------------
जनप्रतिनिधियों ने एक्सप्रेस-वे को लेकर दी बधाई
-जनपद से एक्सप्रेस-वे निकलने से संबंधित जनप्रतिनिधियों ने जनपद वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने सोशल मीडिया के माध्यम से लखीमपुर, पीलीभीत व सीतापुर के लोगों को एक्सप्रेस-वे की सौगात को लेकर बधाई दी। वहीं पंचायती राज सभापति व मोहम्मदी के विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने जिले के लिए सौभाग्य की बात कही है।

--------------
अफसर बोले नहीं है जानकारी
पानीपत से गोरखपुर एक्सप्रेस-वे का पत्र वायरल होने के बाद सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कहा कि अभी तक उनके पास इस तरह का कोई पत्र नहीं आया। वहीं एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने भी इससे संबंधित जानकारी न होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed