फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   panchyat chunav

पंचायत चुनाव: डीएम ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, प्रधानों में मची खलबली

Sat, 19 Dec 2020 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
panchyat chunav
panchyat chunav
लखीमपुर खीरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों को विभिन्न कार्य दायित्व संभालने के लिए नामित कर दिया है, जिससे संभावना जताई जा रही है कि फरवरी-मार्च में पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं। वहीं प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर 2020 को समाप्त होने वाला है, जिसके बाद एडीओ पंचायत प्रशासक बनाए जाएंगे। इससे मौजूदा प्रधानों में खलबली मची गई है और संगठन ने डीएम को ज्ञापन देकर प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त करने की मांग कर डाली है। हालांकि प्रधानों को राहत मिलने के आसार कम ही हैं, क्योंकि प्रशासन पूरी तरह चुनावी मोड में आ गया है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 की तैयारियों को लेकर आदेश जारी कर दिया है, जिसके क्रम में डीएम ने पंचायत चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को विभिन्न कार्य दायित्व सौंपते हुए उन्हें प्रभारी अधिकारी/सहायक प्रभारी अधिकारी नामित किया है। सीडीओ अरविंद सिंह को प्रभारी अधिकारी कार्मिक बनाया गया है, जो चुनाव कराने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएंगे। वहीं जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बृजेश कुमार और बीएसए बुद्धप्रिय सिंह को सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक बनाया गया है, जो प्रभारी अधिकारी के सहयोगी की भूमिका निभाएंगे। अपर एसडीएम पूजा यादव को प्रभारी अधिकारी यातायात बनाया गया है, जबकि डीएसओ विजय प्रताप सिंह, एआरटीओ प्रशासन बीके सिंह और एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे को सहायक प्रभारी अधिकारी यातायात बनाया गया है। इनका काम पोलिंग पार्टियों के लिए वाहनों की व्यवस्था कराना रहेगा। चुनाव के लिए लेखन सामग्री की व्यवस्था के लिए उप कृषि निदेशक डॉ योगेश प्रताप सिंह को प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है, जबकि जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह और भूमि संरक्षण अधिकारी प्रमोद कुमार को सहायक बनाया गया है। चुनाव के दौरान शिकायत और सूचना के आदान प्रदान के लिए सहायक श्रमायुक्त महेश प्रसाद पांडेय को कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है, जबकि चकबंदी अधिकारी परमानंद श्रीवास्तव और श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल कुमार सहायक की भूमिका में रहेंगे।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी करने वाले मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए पीडी रामकृपाल चौधरी को प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण बनाया गया है, जबकि जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ राजकिशोर और बीएसए सहायक की भूमिका में रहेंगे। चुनाव के दौरान कर्मचारियों को जलपान की व्यवस्था कराने के लिए डीएसओ विजय प्रताप सिंह को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है, जबकि संबंधित ब्लॉकों के बीडीओ और बीईओ सहायक की भूमिका निभाएंगे। चुनाव के दौरान प्रेक्षकों की व्यवस्था के लिए जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर को प्रभारी अधिकारी प्रेक्षक बनाया गया है। मतपेटियों की व्यवस्था के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता देवेंद्र सिंह को प्रभारी अधिकारी और सहायक अभियंता मृत्युंजय कुमार को सहायक बनाया गया है। टेंट की व्यवस्था के लिए प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता एनके यादव को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है, जबकि एई राजेश वर्मा और जेई प्रदीप त्रिवेदी सहायक की भूमिका में रहेंगे। मतदाता सूची की व्यवस्था के लिए उपायुक्त एनआरएलएम अजय प्रताप सिंह को प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है, जबकि सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मधुलता सिंह सहायक बनाई गई हैं। मतपत्रों की व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला बंदोबस्त अधिकारी ओमप्रकाश अंजोर को सौंपी गई है। चुनाव के दौरान वीडियोग्राफी का काम मनरेगा के उपायुक्त राजनाथ प्रसाद भगत कराएंगे। सूचना प्रेषण की जिम्मेदारी सेवायोजन अधिकारी रत्नेश चंद्र को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग से मिले आदेश के क्रम में पंचायत चुनाव कराने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। सभी प्रभारी और सहायक अधिकारी अपने दायित्वों का भलीभांति निर्वहन करेंगे। समय-समय पर निर्वाचन आयोग से मिलने वाले निर्देशों का पालन कराना सुनिश्चित कराएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed