फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   panchayat chunaaav

हमसे है जमाना, जमाने से हम नहीं

Tue, 20 Apr 2021 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunaaav
मोहम्मदी के हरिहर पुर के बुजुर्ग सुन्दर लाल अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। गांव की सरकार चुनने में कोरोनाकाल जैसे विषम हालात में भी बुजुर्गों और असक्तों ने अपनी पूरी भागीदारी निभाई। ऐसी कई तस्वीरें सामने आईं, जो बुजुर्गों और असक्तों के जज्बे को सलाम करने के लिए काफी है।
विज्ञापन

मोहम्मदी क्षेत्र के दिलावरपुर निवासी 80 वर्षीय सुंदरलाल ने अपनी पत्नी सोमवती देवी के साथ दिलावरपुर में मतदान किया। -
गोला के ग्राम सेमरई निवासी वृद्ध रामचरण रेवती (97) और कुमार बहादुर रेवती (91) बुजुर्ग भाइयों ने उम्र को मात देकर वोट कर मताधिकार का मान बढ़ाया।
गोला के कोटवारा मतदान केंद्र पर 80 वर्षीय शांति देवी पोती के कंधे का सहारा लिए वोट डालने पहुंचीं।
गोला के कोटवारा मतदान केंद्र पर पैरालिसिस के मरीज प्रेम अपने परिवार वालों के कंधों का सहारा लेकर वोट डालने पहुंचे।
मझगईं के तिलकपुरवा निवासी 91 साल के जगन्नाथ प्रसाद विश्वकर्मा बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में बने बूथ पर वोट डालने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी चुनावों में वोट डाला है।
विज्ञापन

दिव्यांग भी नहीं रहे पीछे
गोला गोकर्णनाथ। बांकेगंज ब्लॉक के पुनर्भूग्रंट मतदान केंद्र पर दिव्यांग हजीरा बानो परिवार वालों के साथ ई-रिक्शे से वोट डालने पहुंचीं।
ईसानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ऐरा के दिव्यांग युवा बृजमोहन गांव के विकास के लिए वोट डालने पहुुंचे।
अतरिया की 75 वर्षीय मनदेई पत्नी गोकरन बड़ागांव में बनाए गए बूथ पर पुत्र व बहू के साथ वोट डालने पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed