फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   panchayat chunaaav

पंचायत चुनाव: 28 को प्रकाशित होगी मतदाता सूची, तीन जनवरी तक करा सकेंगे आपत्ति

Fri, 25 Dec 2020 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunaaav
लखीमपुर खीरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य अब पूर्ण होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। 28 दिसंबर 2020 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जिसके बाद तीन जनवरी 2021 तक लोग आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इस दौरान सभी बीएलओ अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर आपत्तियों का निस्तारण कराएंगे। इसके साथ ही डीएम ने मतदान और मतगणना के लिए कर्मियों की आनलाइन फीडिंग कराने के लिए 31 दिसंबर 2020 तक समय निर्धारित किया है, जबकि नामांकन स्थलों का चयन 10 जनवरी 2021 तक करने के निर्देश सभी एसडीएम और बीडीओ को दिए हैं।
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण में अभी तक कुल मतदाताओं की संख्या 25,61,211 तक पहुंची है, जिसमें अभी बदलाव आना संभव है। मतदाताओं की संख्या बढ़ने के साथ ही पोलिंग सेंटरों की संख्या 1432 (वर्ष 2015) से बढ़कर 1539 हो गई है। वहीं पोलिंग बूथों की संख्या भी 3746 से बढ़कर 4491 हो गई है। लिहाजा इस बार पोलिंग पार्टियों की संख्या बढ़ेगी और मतपेटियों की व्यवस्था करनी होगी। डीएम ने प्रभारी अधिकारियों को नामित करने के साथ ही पंचायत चुनाव के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए थे, जिसके क्रम में मतदान कर्मियों की ऑनलाइन फीडिंग और नामांकन स्थलों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मधुलता सिंह ने बताया कि 28 दिसंबर 2020 को अनंतिम मतदाता सूची सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित की जाएगी, जिसके बाद दावे-आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। इसके साथ ही तीन जनवरी 2021 तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed