{"_id":"642ab17144ccb3eca90e153d","slug":"paliakalan-municipality-seat-reserved-for-women-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: पहले पत्नी के फोटो लगाकर कर रहे थे प्रचार... अब खुद ताल ठोकने के लिए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: पहले पत्नी के फोटो लगाकर कर रहे थे प्रचार... अब खुद ताल ठोकने के लिए तैयार
Mon, 03 Apr 2023 04:29 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 03 Apr 2023 04:29 PM IST
सार
पलिया नगर पालिका सीट पर पहले महिला आरक्षित हुई थी। तब दावेदारों ने पत्नी और रिश्तेदारों की फोटो लगाकर प्रचार कर रहे थे। नए आरक्षण में यह सीट अनारक्षित हो गई है। इसके बाद अब दावेदार खुद ताल ठोकने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
निकाय चुनाव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पलियाकलां नगर पालिका परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मियां दोबारा जारी होने वाली आरक्षण सूची के बाद और तेज हो गईं हैं। यहां पहले महिला सीट का आरक्षण हुआ था। जिसके बाद संभावित दावेदारों ने पत्नी और रिश्तेदारों की फोटो लगाकर प्रचार तेज कर दिया था। अब एक बार फिर से अनारक्षित सीट होने के बाद अब दावेदार खुद ताल ठोकने के लिए तैयार हैं। हालांकि यहां पर चेयरमैन के रूप में केवल एक बार ही महिला प्रत्याशी आसीन हुईं है।
विज्ञापन
महिला दावेदारों की अगर बात करें तो सन् 2007 में यहां महिला सीट आरक्षित हुई थी। जिसके बाद यहां वर्तमान पालिकाध्यक्ष महमूद हुसैन खां की पत्नी रेहाना महमूद ने जीत दर्ज की थी। दिसंबर 2022 में जारी आरक्षण सूची में भी यह महिला सीट हुई लेकिन दावे और आपत्तियों के बाद अब यह सीट अनारक्षित घोषित की गई है।
विज्ञापन
ऐसे में महिला दावेदार का इस सीट पर बैठना नामुमकिन हैं। अनारक्षित सीट होने से पहले जो दावेदार अपने रिश्तेदारों व पत्नियों के साथ फोटो लगाकर प्रचार प्रसार कर रहे थे वह अब खुद ताल ठोंकने के लिए तैयार हैं और अपना प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। जहां पोस्टरों में अब दोबारा से खर्च हो रहा है वहीं प्रचार-प्रसार अपने नाम करने में भी अब तेजी दिख रही है।
विज्ञापन