फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Palia Kotwal accused of being called a terrorist Sikh community on strike

Lakhimpur Kheri: पलिया कोतवाल पर आतंकवादी कहने का आरोप, सिख समुदाय में रोष, धरने पर बैठे लोग

Mon, 29 Jul 2024 03:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 29 Jul 2024 03:02 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी में पलिया कोतवाल ने ऐसी टिप्पणी कर दी, जिससे सिख समुदाय में रोष फैल गया। कोतवाल की टिप्पणी से आक्रोशित लोगों ने जुलूस निकालकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Palia Kotwal accused of being called a terrorist Sikh community on strike
पलिया गुरूद्वारे के सामने धरने पर बैठे सिख समुदाय के लोग।

विस्तार

लखीमपुर खीरी में पलिया कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय की आपत्तिजनक टिप्पणी से रविवार को सिख समुदाय के लोग भड़क उठे। सैकड़ों लोगों ने नगर में जुलूस निकाला और देर शाम तहसील गेट के सामने नारेबाजी कर धरना शुरू कर दिया। आक्रोशित लोग कोतवाल को निलंबित करने की मांग पर अड़ गए। रात नौ बजे तक एसडीएम और सीओ धरना स्थल पहुंच जमीन पर बैठ लोगों को मनाने में जुटे रहे। 

विज्ञापन


दरअसल, पलिया-भीरा मार्ग पर रविवार सुबह से ही तेज धार में पानी बह रहा था। प्रशासन ने बाइक व अन्य वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है। दोपहर बाद एक युवक महिला के साथ बाइक से आ रहा था। कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय से उसकी कुछ कहासुनी हो गई। कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। किसी ने कोतवाल पर सिख समुदाय को आतंकवादी बताने का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन

 
तहसील गेट के बाहर किया धरना प्रदर्शन 
जानकारी होने पर भारी संख्या में सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारे पहुंचे। शाम करीब छह बजे सिख समुदाय ने नगर में जुलूस निकाला। कोतवाल व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभी ने तहसील गेट के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी होने पर एसडीएम कार्तिकेय सिंह व सीओ यादवेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह कोतवाल को निलंबित करने की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक तहसील गेट के सामने सभी लोग डटे हैं। पलिया एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि कोतवाल को निलंबित करने की मांग की जा रही है, मामले को दिखवाया जा रहा है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। 

कोतवाल की सफाई
पलिया कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि पानी का बहाव तेज होने से बाइक चालकों को मना किया गया था। बाकी कांवड़ यात्रा निकल रही थी, जिसके चलते सड़क को साफ कराया जा रहा था। आतंकवादी शब्द नहीं कहा है और न ही इसका कोई वीडियो है। कांवड़ यात्रा निकालने के लिए मार्ग को खाली कराया जा रहा था। काफी संख्या में लोग रास्ते पर खड़े थे, वायरल वीडियो में भी साफ दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed