फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Palia champion beat making Bahraich

पलिया को हराकर बहराइच बना चैंपियन

Mon, 23 May 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो-पलियाकलां। Updated Mon, 23 May 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Palia champion beat making Bahraich
‌‌क्र‌िकेट - फोटो : अमर उजाला
राहुल वर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल 
विज्ञापन

मझगईं में चल रहे स्व. राहुल वर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बहराइच की टीम पलिया को दो विकेट से हराकर चैंपियन बनी। मुख्य अतिथि भाजपा नेता व समाजसेवी गजेंद्र सिंह ने सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कस्बा मझगईं में चल रहे स्व. राहुल वर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता व समाजसेवी गजेंद्र सिंह ने किया। फाइनल मैच बहराइच व पलिया के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए पलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में बल्लेबाज लक्ष्मी 46 एवं शाबान के 23 रनों की बदौलत 137 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में खेलने उतरी बहराइच की टीम ने शेखर के 35 व कमलेश के 27 रनों की बदौलत 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कमलेश कुमार को 27 रन बनाने व तीन विकेट लेने पर मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। जबकि पलिया के बल्लेबाज विक्की जुझार को मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। विजेता टीम को मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह व उपविजेता टीम को लखनऊ से आए युवा भाजपा नेता आलोक सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानपति मझगई अवधेश गुप्ता, भाजयुमो जिला मंत्री उदयवीर सिंह, विकास गुप्ता, श्याम किशोर वर्मा, डॉ. आरके अवस्थी के साथ तमाम दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed