फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Painted in the colors of Christmas markets

क्रिसमस के रंग में रंगा बाजार

Sat, 24 Dec 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 24 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Painted in the colors of Christmas markets
‌क‌िसमस - फोटो : अमर उजाला
खूब बिके क्रिसमस ट्री, सेंटा क्लाज के पोशाक और मुखौटे
विज्ञापन

क्रिसमस को लेकर जिले भर में उत्साह का माहौल है। तैयारियों के चलते शहर के गिरजाघरों की साफ सफाई और रंगरोगन का काम कई दिनों से जारी था। इसके पूरा होने के बाद सभी गिरजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया संवारा जा रहा है। शहर के तीनों चर्चों को रंग बिरंगी बिजली की झालरों और गुब्बारों से सजाया गया है। क्रिसमस के दिन विशेष प्रार्थना के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। रविवार को इन गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना के बाद मेले लगेंगे। 
बाजार पर भी क्रिसमस का रंग चढ़ चुका है। बाजार में कई दुकानें सेंटा क्लाज के मुखौटों और पोशाकों से सजी हुई हैं। यह पोशाकें बाजार में हर साइज में उपलब्ध है। सफेद दाढ़ी मूंछ, विशेष तरह की कैप और सेंटा क्लाज के विशेष थैले बाजार में बिक रहे हैं। शनिवार को दुकानों पर सेंटा क्लाज की पोशाक खरीदने वालों की भीड़ रही। 
विज्ञापन

सेंटा क्लाज की पोशाक के अलावा बाजार में क्रिसमस ट्री भी खूब बिके। बाजार में एक से एक आकर्षक डिजाइनों और केक से दुकानें सजी रहीं। लोगों ने क्रिसमस डे के लिए शनिवार को ही केक खरीद लिए हैं। क्रिसमस पर उपहारों के आदान प्रदान के लिए बाजार में आकर्षक गिफ्ट पैक और रंग बिरंगी तथा मनमोहक कैंडल भी रौनक बढ़ा रहे हैं। क्रिसमस को लेकर शनिवार को पूरे शहर में उत्साह दिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed