फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Paddy purchase

इस महीने बंद हो सकते हैं दर्जनों धान क्रय केंद्र

Wed, 18 Nov 2020 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Paddy purchase
राजापुर मंडी में एफसीआई के धान क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा और बैनर भी गायब - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। सरकारी धान खरीद के लिए खोले गए 130 क्रय केंद्रों में से निष्क्रिय क्रय केंद्रों को बंद करने की रणनीति पर विभागीय अधिकारियों ने मंथन शुरू कर दिया है, जबकि 31 जनवरी 2021 तक सरकारी क्रय केंद्रों के माध्यम से धान खरीद की जानी है। ऐसे क्रय केंद्रों को पहले बंद किया जाएगा, जिन पर कई दिनों से धान खरीद बंद है। लिहाजा मंडी में खुले क्रय केंद्रों को छोड़कर गांवों में खोले गए क्रय केंद्र इस दायरे में आएंगे, जहां पर धान खरीद कम है या फिर कई दिनों से बिलकुल बंद है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खोले गए क्रय केंद्रों पर धान खरीद न किए जाने को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें भी आई थीं।
विज्ञापन

जनपद में दो लाख पांच हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष अभी तक 17199 किसानों से एक लाख 22 हजार 24 मीट्रिक टन धान खरीद हो पाई है। सूत्र बताते हैं कि शासन ने संशोधित कार्यकारी लक्ष्य एक लाख 30 हजार मीट्रिक टन निर्धारित कर दिया है। साथ ही कागजी खरीद को रोकने के लिए निष्क्रिय क्रय केंद्रों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। इससे जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने धान खरीद कर रही एजेंसियों के जिला प्रबंधकों से निष्क्रिय क्रय केंद्रों की सूची मांगी है। सूत्र बताते हैं कि इस तरह करीब 50 फीसदी क्रय केंद्र एक झटके में बंद हो जाएंगे, क्योंकि सारा दबाव मंडी के धान क्रय केंद्रों पर ही बना हुआ है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसर गया है, क्योंकि ज्यादातर छोटे किसान अपना धान दिवाली से पहले ही बेच चुके हैं।
विज्ञापन

राजापुर मंडी के क्रय केंद्रों पर भी सन्नाटा
राजापुर मंडी में छह क्रय केंद्र संचालित हैं, जिनमें से कुछ क्रय केंद्रों पर बुधवार को सन्नाटा पसरा रहा। एफसीआई के क्रय केंद्र पर प्रभारी भी नदारद थे, जिससे तौल भी बंद थी। केंद्र का बैनर भी गायब हो चुका है, जहां बैठे सहायक ने बताया कि दिवाली पर केंद्र तीन दिन बंद रहा, जिस दौरान कोई बैनर चोरी कर ले गया है। नया बैनर बनाकर लगवाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

34 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीकरण
जनपद की सातों तहसीलों में अब तक 34744 किसान धान बेचने के लिए पंजीकरण करा चुके हैं, जिसमें 17199 किसानों का धान खरीदा गया है। इसके लिए 1,37,192 गाटा पंजीकृत हुए, जिनमें तहसील द्वारा सत्यापन में 16151 गाटा विभिन्न कारणों से निरस्त किए जा चुके हैं।
कई दिनों तक खरीद न करने वाले निष्क्रिय क्रय केंद्रों को बंद किया जाएगा। इसके लिए सभी एजेंसियों के जिला प्रबंधकों से निष्क्रिय क्रय केंद्रों की सूची मांगी गई है। सूची प्राप्त होने के बाद समीक्षा कर निष्क्रिय केंद्रों को बंद किया जाएगा।

- लालमणि पांडेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
-
किसानों ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
पलियाकलां। धान खरीद में धांधली का आरोप लगाते हुए किसानों ने कैंडल मार्च निकाला और मोहम्मदी में वकील की हुई मौत के बाद उनको श्रद्धांजलि दी गई। मोहम्मदी में धान खरीद के मामले में वकील दिलीप शुक्ला की मौत की खबर वायरल हुई थी, जिसके बाद किसान एकजुट हुए और जिले में धान खरीद में प्रशासन पर धांधली का आरोप लगाते हुए कैंडल मार्च निकाला। स्टेशन तिराहे पर कैंडल जलाकर मृतक वकील को श्रद्धांजलि दी गई। यहां किसानों ने कहा कि जब वकीलों का धान नहीं खरीदा जा रहा है, तो आम किसान का क्या हाल होता होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed