{"_id":"5fad77d58ebc3e9ba1389a7e","slug":"paddy-purchase-lakhimpur-news-bly4267466119","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रों पर खड़ी ट्रॉलियों का धान आज शाम तक तौलने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रों पर खड़ी ट्रॉलियों का धान आज शाम तक तौलने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने गुरुवार को सहकारी एजेंसियों के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान क्रय केंद्रों पर धान भरी ट्रॉलियों की लाइन देखने को मिली। इस पर उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लाइन में खड़ी सभी ट्रॉलियों का धान शुक्रवार की शाम तक हर हाल में तौला जाए। निदेशक ने सीएमआर की धीमी डिलीवरी पर चिंता जताते हुए सभी एजेंसी के प्रबंधकों को सीएमआर की डिलीवरी तेज करने के निर्देश दिए हैं।
दिवाली के चलते करीब चार दिन तक क्रय केंद्र बंद रहेंगे, इससे पहले सहकारिता विभाग के आयुक्त एवं निबंधक ने जिलेवार नोडल अधिकारी नामित कर उनसे पीसीएफ, पीसीयू और यूपीएसएस के क्रय केंद्रों की समीक्षा जांच कराई। इस आदेश के अनुपालन में प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने सबसे पहले राजापुर मंडी स्थित पीसीएफ और पीसीयू के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां पर तौल कराने के लिए कई ट्रॉलियां लाइन में खड़ी मिलीं, जिस पर उन्होंने किसानों से बातचीत की। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को शुक्रवार तक सभी ट्रॉलियों के धान की तौल कराने के निर्देश दिए। इसके बाद लखपेड़ागंज और सेवकहा में क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया, तो यहां भी तौल कराने के लिए कई ट्रॉलियां खड़ी मिलीं। इस दौरान एआर कोआपरेटिव रत्नाकर सिंह, पीसीएफ के जिला प्रबंधक शैलेंद्र शुक्ला, पीसीयू के प्रबंधक ध्रुव कुमार मौजूद रहे। संवाद