फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Paddy purchase account opened in market committee, farmer welcomed

Lakhimpur Kheri News: मंडी समिति में खुला धान खरीद का खाता, किसान का किया स्वागत

Mon, 09 Oct 2023 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Paddy purchase account opened in market committee, farmer welcomed
राजापुर मंडी में  सरकारी धान खरीद केंद्र पर हो रही खरीद
लखीमपुर खीरी। सोमवार को राजापुर मंडी में खुले केंद्र पर धान की खरीद शुरू हो गई। मितौली के एक किसान ने क्रय केंद्र पर पहुंच कर अपना धान तुलवाया। बता दें कि एक अक्तूबर से धान की खरीद होनी थी लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी खरीद शुरू नहीं हो सकी थी। इसके पीछे अधिकारी धान में नमी होने की बात कह रहे थे। फिलहाल अब धान की आवक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

धान खरीद को लेकर जिला प्रशासन ने समय से पहले ही मंडी समितियों में तैयारियां पूरी कर ली थीं। किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार मंडी समिति में विभिन्न एजेंसियों के 35 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पहला सप्ताह खाली बीत जाने के बाद अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी थीं।
विज्ञापन

सुबह से लेकर शाम तक केंद्र प्रभारी किसानों का इंतजार करते थे लेकिन किसान सरकारी क्रय केंद्रों के बजाए आढ़तों पर धान बेच रहे थे। हालांकि सोमवार को सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों की आमद दिखाई दी। नौवें दिन खाद्य विभाग के चार सेंटरों पर करीब 300 क्विंटल से ज्यादा धान खरीदा गया। सरकारी क्रय केंद्रों पर धान लेकर पहुंचे किसानों का केंद्र प्रभारी ने माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़तों पर अब तक 16000 क्विंटल धान खरीदा गया
सरकारी धान खरीद केंद्रों पर भले ही किसान न पहुंच रहे हों, लेकिन आढ़तों पर खूब धान पहुंच रहा है। आढ़तों पर रोजाना दो-ढाई हजार क्विंटल धान खरीदा जा रहा है। मंडी सचिव सुधांशु ने बताया कि सोमवार को पांच-छह हजार क्विंंटल धान खरीदा गया। अब तक करीब 16 हजार क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। आढ़तों पर 18 सौ से 1905 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर धान खरीदा जा रहा है।
आढ़तों पर किसानों की भीड़, सरकारी केंद्रों पर सन्नाटा
तिकुनिया। मंडी समिति परिसर में धान के छह सरकारी क्रय केंद्र खोले गए हैं। किसान आढ़तियों के हाथों 15 सौ से 16 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान बेच रहे हैं। आढ़तों पर किसानों की भीड़ रहती है, जबकि सरकारी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है। धान लेकर आए चनैनी फार्म के सुरेंद्र सिंह, हरबाज खान, सलमान ने बताया कि सरकारी केंद्र बंद पड़े हैं। खरीद का सामान तो रखा है लेकिन खरीद नहीं हो रही है। सरकारी केंद्रों पर खरीद न हो पाने की वजह से ही आढ़तों पर 15 सौ रुपये में धान बेचना पड़ रहा है। इस बाबत सरकारी धान क्रय केंद्र के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि किसानों का धान जरूर खरीदा जाएगा। धान गीला आने के कारण मानक के अनुरूप नहीं है। सूखा धान आते ही खरीद की जाएगी।

मोहम्मदी में नहीं शुरू हुई धान की खरीद
मोहम्मदी। गल्ला मंडी में सरकारी सेंटर खुले नौ दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक धान की खरीद शुरू नहीं हुई है। गल्ला मंडी में धान की खरीद करने के लिए सेंटर तैयार हैं, लेकिन किसान धान लेकर नहीं आ रहे हैं। यहां अब तक धान का एक दाना भी नहीं खरीदा जा सका है। विपणन अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एक किसान टोकन काउंटर पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूछने आया था। अभी कोई किसान धान लेकर नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed