फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Paddy procurement will start from today, 38 centers made in Mandi Samiti

Lakhimpur Kheri News: आज से शुरू होगी धान खरीद, मंडी समिति में बने 38 सेंटर

Tue, 03 Oct 2023 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement will start from today, 38 centers made in Mandi Samiti
राजापुर मंडी में लगे सरकारी धान खरीद केंद्र
लखीमपुर खीरी। आज से धान खरीद शुरू हो जाएगी। मंडी समिति में पांच एजेंसियों के 38 केंद्र बनाए गए हैं। पूरे जिले के 169 केंद्रों पर खरीद होगी। हालांकि, सरकारी खरीद से पहले ही निजी फड़ों पर धान की खरीद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इस बार सामान्य धान 2183 रुपये व ग्रेड ए वाला धान 2203 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। भले की सरकारी केंद्रों पर अभी तक खरीद शुरू नहीं हुई हो, लेकिन बाजार में धान खरीदा जा रहा है। केंद्रों पर समय से खरीद न शुरू हो पाने पर मौजूदा समय में मंडी आने वाले किसान अपनी फसल आढ़तों पर बेचने को मजबूर हैं। आढ़तिये किसानों से 1700 से लेकर 1800 रुपये तक धान खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार राजापुर मंडी में ही अकेले 35 क्रय केंद्रों पर खरीद होगी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सभी क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा, डस्टर, नमी मापक यंत्र, किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, कुर्सी आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि हर साल एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू हो जाती थी लेकिन इस बार रविवार का अवकाश और दूसरे दिन गांधी जयंती होने के चलते खरीद नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed