{"_id":"67081b90c70524e1a508f984","slug":"paddy-procurement-centers-could-not-be-operated-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-130932-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: धान खरीद केंद्रों की नहीं हो सकी बोहनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: धान खरीद केंद्रों की नहीं हो सकी बोहनी
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया मंडी समिति धान खरीद एक अक्तूबर से शुरू हो गई है। इसके लिए पलिया क्षेत्र में 10 धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इन खरीद केंद्रों में से किसी पर दस दिन बीत जाने के बाद भी खरीद नहीं की जा सकी है। इसका कारण धान में नमी होना बताया जा रहा है।
पलिया मंडी समिति में नौ धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं, जबकि एक चंदनचौकी में है। इसमें सरकार द्वारा निर्धारित 17 प्रतिशत नमी वाला धान ही लिए जाने के निर्देश मिले हैं। लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यहां धान में नमी 24 प्रतिशत आ रही है। इस कारण पलिया मंडी समिति के किसी भी धान खरीद केंद्र पर खरीद शुरू नहीं हो सकी है।
बृहस्पतिवार को भी कई किसान केवल अपना धान लेकर नमी मापने के लिए आए। मंडी समिति में नौ केंद्रों में खाद्य विभाग के चार, एफसीआई, पीसीएफ के एक-एक व पीसीयू के तीन धान खरीद केंद्र बने हैं। चंदनचौकी में भी पीसीयू का केंद्र हैं। इन केंद्रों में अभी बोहनी तक नहीं हुई है। मार्केटिंग इंस्पेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि जल्द ही धान खरीद सुचारु हो जाएगी। नमी के कारण किसान धान लेकर नहीं पहुंच रहे हैं।