{"_id":"671a86b0c0eb66e11b096780","slug":"paddy-procurement-276-metric-tonnes-procured-at-13-centres-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-131869-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद : 13 केंद्रों पर हुई 276 मीट्रिक टन खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद : 13 केंद्रों पर हुई 276 मीट्रिक टन खरीद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। किसानों को धान का उचित मूल्य मिले, इसके लिए 24 दिन पहले ही खरीद शुरू करा दी गई थी। एक अक्तूबर को राजापुर मंडी के अलावा जिले में अन्य स्थानों पर क्रय केंद्र खोल दिए गए थे। इस बार जिले में 135 केंद्र बनाए गए, अभी तक 13 केंद्रों पर ही खरीद हो सकी है। इन सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों का 276 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।
राजापुर मंडी सहित तहसीलों में धान खरीद को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। एक अक्तूबर से खरीद शुरू कर दी गई। ताजी कटाई के दौरान धान में ज्यादा नमी पाई जा रही थी। मानकों पर खरा न उतरने के कारण ज्यादातर केंद्रों पर खरीद नहीं शुरू हो सही है। हाल यह है कि बनाए गए 135 केंद्रों में महज 13 केंद्रों पर ही खरीद हुई। जो खरीद हुई वह भी नाममात्र 276 मीट्रिक टन की।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, कर्मचारी किसानों को जागरूक कर रहे हैं। धान में अधिक नमी आ रही है। किसानों को धान सुखाकर केंद्र पर लाने की बात कही जा रही है। किसानों को सामान्य धान 2300 रुपये व ग्रेड ए वाला धान 2320 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
मंडी की प्राइवेट आढ़तों पर हो चुकी है 11500 मीट्रिक टन की खरीद
मंडी में बनी प्राइवेट आढ़तों पर धान खरीद तेजी के साथ की जा रही है। आढ़ती सरकारी मूल्य से कुछ कम दामों में नमी वाली फसल भी खरीद लेते हैं। सरकारी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है, वहीं प्राइवेट आढ़तिए 11500 मीट्रिक टन की खरीद कर चुके हैं। मंडी में धान की बोली 1900 से लेकर 2050 रुपये क्विंटल लगाई जा रही है।
-- -- -- -- -- -- --
तहसील क्षेत्रों में बनाए गए केंद्रों की संख्या
लखीमपुर खीरी- 33
गोला गोकर्णनाथ- 35
पलियाकलां- 10
मोहम्मदी-19
मितौली- 13
निघासन- 08
धौरहरा- 19
-- -
यह एजेंसी कर रही खरीद
एफसीएस
एफसीआई
पीसीएफ
यूपीसीयू
यूपीएसएस
कृषि उत्पादन मंडी परिषद
वर्जन
केंद्रों पर खरीद जारी है। अभी तक 276 मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है। जिले को मिले 1,95,000 मीट्रिक टन लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा, डस्टर, नमी मापक यंत्र, किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, कुर्सी आदि व्यवस्था की गई है।
संतोष पटेल, डिप्टी आरएमओ