फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Oxygen plant will be installed behind blood bank in district hospital

जिला अस्पताल में ब्लडबैंक के पीछे लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

Mon, 17 May 2021 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant will be installed behind blood bank in district hospital
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगने का रास्ता साफ हो गया है। ब्लड बैंक के पीछे प्लांट लगाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। सीएमएस ने प्लांट निर्माण में बाधक ब्लड बैंक के पीछे की दीवार गिराने की डीएम से अनुमति मांगी है। दीवार गिरने के बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। गेल की तरफ से जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा, जिससे अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों को पाइप लाइन से ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी।
विज्ञापन

15 अप्रैल के बाद जिले में कोरोना ने कोहराम मचा दिया था, जिससे पूरे जिले में हाहाकार मच गया। जिला अस्पताल में मरीजों की तो श्मशान घाट पर दाह संस्कार करने के लिए लाइनें लगने लगीं। सांस लेने में परेशानी वाले मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने लगी। अचानक मरीजों की बढ़ी संख्या से अस्पताल से लेकर जिला प्रशासन तक विचलित हो उठा। शासन को अवगत कराकर डीएम ने बाराबंकी से सिलिंडर मंगाने शुरू कर दिए। मगर, मरीजों की संख्या के आगे वह भी कम पड़ने लगे। हालात इतने बदतर हो गए कि अस्पताल स्टाफ एक सिलिंडर से कई कई मरीजों की ऑक्सीजन देने के लिए जूझता रहा।
विज्ञापन

ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए सरकार की तरफ से गेल की टीम ने दौरा कर जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की स्वीकृति दी थी, जबकि इससे पहले सदर विधायक ने ऑक्सीजन प्लांट के लिए निधि से 50 लाख रुपये स्वीकृत करने का सीडीओ से अनुरोध किया था। इसी तरह निघासन व कस्ता विधायक ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए 25-25 लाख रुपये जारी करने के लिये कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सीडीओ अरविंद कुमार सिंह ने प्लांट लगाने से लेकर कंसंट्रेटर खरीदने के लिए धनराशि अवमुक्त कर सीएमओ से प्रगति की रिपोर्ट तलब की है।
जिला अस्पताल को 20 कंसंट्रेटर भी मिलेंगे
सीडीओ अरविंद कुमार सिंह ने सदर विधायक योगेश वर्मा की निधि से नकहा सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट के लिए 47 लाख, कस्ता विधायक सौरभ सिंह की निधि से जिला अस्पताल के लिए 10 एवं कस्ता विधानसभा के लिए 20 नग ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए 22.48 लाख, निघासन विधायक शशांक वर्मा की निधि से सीएचसी निघासन, रमियाबेहड़ व जिला अस्पताल के लिए 10 लीटर के 20 कंसंट्रेटर के लिए 22.48 लाख रुपये सहित गोला विधायक अरविंद गिरि की निधि से सीएचसी गोला में ऑक्सीजन प्लांट के लिए 25 लाख रुपये अवमुक्त कर सीएमओ से प्रगति रिपोर्ट अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
ऑक्सीजन प्लांट के लिए ब्लड बैंक के पीछे की जगह चिन्हित है। इसमें दीवार बाधक है, जिसे गिराने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। अनुमति मिलते ही दीवार गिराकर प्लांट का निर्माण शुरू हो जाएगा। कार्यदायी संस्था पिछले दिनों जगह का निरीक्षण भी कर चुकी है। - डॉ. आरसी अग्रवाल, सीएमएस जिला अस्पताल
फरधान सीएचसी में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट
फरधान। सीएचसी फरधान में ऑक्सीजन प्लांट लगने की जानकारी होने पर लोगों में खुशी का माहौल है। ऑक्सीजन प्लांट के लिये जगह की पैमाइश भी हो गई है।
कोरोना काल की पहली लहर इतनी ज्यादा खतरनाक नहीं थी, जितनी की दूसरी लहर दिखाई दे रही है। सीएचसी फरधान में ऑक्सीजन की कमी चलते मरीज भर्ती नहीं किए जाते थे। कोरोना संक्रमित मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता था। सीएचसी फरधान में 30 बेड हैं। जानकारी के मुताबिक, प्लांट का बजट विधायक निधि से लिया जाएगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित वाजपेयी ने बताया कि सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट बनेगा, जिसकी विभाग द्वारा जगह चिन्हित कर पैमाइश हो गई है। जिले पर बजट भी मिल चुका है। जल्द ही प्लांट लगने का काम शुरू होगा। संवाद
एल-1 अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत नहीं, 15 मरीज लाभान्वित
गोला गोकर्णनाथ। गुरु हरकिशन महाविद्यालय में खुले एल-1 कोविड सेंटर में 15 मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। ऑक्सीजन की किल्लत भी दूर हो चुकी है।
यहां भर्ती दो गंभीर रूप से संक्रमित मरीज जंग जीतते हुए पूरी तरह स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि दो मरीजों की हालत में सुधार होने के बाद उनके परिजन डिस्चार्ज कराकर होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं। वहीं सात संक्रमित मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जगसड़ कोविड सेंटर के लिए रेफर किया जा चुका है। इसके अलावा चार संक्रमित मरीजों का अभी उपचार किया जा रहा है।
नोडल अधिकारी डॉ. गणेशकुमार ने बताया कि कोविड सेंटर में दवाइयों के साथ मरीजों को खाने-पीने की सभी समुचित व्यवस्थाएं हैं। अभी 21 सिलिंडर ऑक्सीजन के मौजूद हैं, जबकि एक कंसंट्रेटर ऑक्सीजन मशीन भी काम कर रही। उन्होंने बताया कि सेंटर पर बेड की संख्या बढ़ाने पर भी विचार चल रहा है।

एसडीएम ने नामित किया करनैल सिंह को डिस्ट्रीब्यूटर
गोला तहसील में होम आइसोलेशन के मरीज को ऑक्सीजन के लिए करनैल सिंह को डिस्ट्रीब्यूटर नामित किया गया है। यदि किसी मरीज को ऑक्सीजन की आवश्यकता हो तो वह करनैल सिंह के मोबाइल नंबर 983973890 या एसडीएम, तहसीलदार से संपर्क कर सकते हैं। होम आइसोलेशन में पीड़ित को घर पर ही ऑक्सीजन की सुविधा की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed