फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Oxygen cylinders will now be filled in MCH wing itself

एमसीएच विंग में ही अब भरे जाएंगे ऑक्सीजन सिलिंडर

Mon, 12 Sep 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Oxygen cylinders will now be filled in MCH wing itself
आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करते अजय मिश्र।
केंद्रीय गृहराज्य मंत्री ने किया ऑक्सीजन बूस्टर प्लांट का शुभारंभ
विज्ञापन

सेंटर एयर मशीन शुरू होने से पीजीआई व एम्स जैसी मिलेगीं सुविधाएं
लखीमपुर खीरी। ओयल के मोतीपुर स्थित मातृ एवं शिशु कल्याण अस्पताल में रविवार को केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने ऑक्सीजन बूस्टर प्लांट का शुभारंभ किया। यह ओएनजीसी के सीएसआर के तहत भारती सामाजिक सेवा संस्थान ने लगवाया है।
सीएमएस एमसीएच विंग डॉ. एसी श्रीवास्तव ने बताया अब तक ऑक्सीजन सिलिंडर भरने के लिए बाराबंकी भेजे जाते थे, लेकिन अब उन्हें एमसीएच विंग में ही भरा जा सकेगा। इससे 12 लाख रुपयों की सालाना बचत होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अस्पताल में सेंट्रल सेक्शन मशीन चालू होने से नेगेटिव प्रेशर बनने लगेगा गले के मरीजों के लिए लाभदायक होगी। सीएमएस ने बताया सेंटर एयर मशीन के शुरू होने से वेंटिलेटर कंपोनेंट एयर मशीन को चालू रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक यह सुविधा सिर्फ पीजीआई, एम्स आदि जैसे बड़े अस्पतालों में होती थी। इस दौरान सीएमओ डॉ. अरुणेंद्र कुमार त्रिपाठी, सीएमएस जिला अस्पताल डॉ. हर्षवर्धन, एसीएमओ डॉ. एके गुप्ता, डॉ. बीसी पंत, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, प्रवक्ता अंबरीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed