{"_id":"574ee8cd4f1c1b02091098df","slug":"overnight-electricity-ckaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर बिजली ने छकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर बिजली ने छकाया
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 01 Jun 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहिसाब बिजली कटौती से लोग हुए बेहाल
कंट्रोल रूम ने दोगुने से अधिक कर दी इमरजेंसी बिजली कटौैती
शहर समेत ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती बढ़ने से लोगों में त्राहि-त्राहि है। छाउछ ट्रांसमिशन से मंगलवार की रात को 11 बजे से तीन बजे तक चार घंटे की लंबी कटौती की गई। इसके बाद बिजली आती-जाती रही। बुधवार को कई बार बिजली ट्रिपिंग हुई, जिसके बाद दोपहर एक बजे से चार बजे तक इमरजेंसी बिजली कटौती की गई। रही सही कसर हास्पिटल रोड और बस स्टेशन फीडर के क्षेत्र में जर्जर तारों को हटाकर केबिल डालने के दौरान होने वाले शट डाउन ने कर दी।
प्री मानसून की बारिश और आंधी से बिजली व्यवस्था चरमराने के बाद अभी तक पटरी पर नहीं लौट सकी है। पिछले तीन-चार दिनों से इमरजेंसी बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैैं। भीषण गर्मी और पानी की किल्लत से शहरवासी जूझ रहे हैं। मंगलवार की रात को ट्रिपिंग के साथ ही 11 बजे से तीन बजे हुई कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं दूसरे दिन भी भीषण गर्मी में लोगों को दिक्कत हुई, क्योंकि एक बजे से चार बजे तक इमरजेंसी कटौती की गई। इसके अलावा हास्पिटल रोड और बस स्टेशन रोड के फीडर पर जर्जर तारों को बदलकर केबिल डालने का काम किया गया। इससे बिजली कर्मचारी शट डाउन लेते रहे, जिससे नई बस्ती, अस्पताल रोड, महाराजनगर, बहादुरनगर समेत दर्जनों मोहल्ले के लोगों की परेशानी दोहरी हो गई। लोगों की फोन कॉल से परेशान होकर विभागीय अधिकारियों ने फोन बंद कर लिए। फोन उठा भी तो मुरादाबाद कंट्रोल से कटौती का हवाला देकर लोगों को आश्वासन देते रहे। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में भी बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। एसडीओ टाउन राहुल शर्मा ने बताया कि मुरादाबाद कंट्रोल से ही इमरजेंसी कटौती की जा रही है। इसके अलावा बुधवार को दो फीडर क्षेत्रों में जर्जर तारों को हटाकर केबिल डाली गई है, जिससे शट डाउन लिया गया।
सिकंद्राबाद। बेहजम विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के गांवों में बिजली कटौती बढ़ने से 14 घंटे में सिर्फ चार घंटे ही बिजली सप्लाई मिल रही है। नीमगांव फीडर के गांव मूड़ा बुजुर्ग, अमेठी, रहमतपुर, रायपुर, सुतेहरा, शिवपुरी, सकेथू, नीमगांव सहित दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति लगभग ठप सी हो गई है। बता दें कि सुबह चार बजे से शाम चार बजे रोस्टर तय होने के बावजूद सप्लाई नहीं मिल रही है। जेई अजय मिश्रा ने बताया कि ऊपर से ही कटौती हो रही हैै। फाल्ट आने पर शटडाउन लिए जाने से दिक्कत आ रहीं हैं।