फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Overloaded tractor - trolley ban Traders from the RTO

ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर पाबंदी के लिए आरटीओ से मिले व्यापारी

Sun, 11 Jan 2015 07:52 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Sun, 11 Jan 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
Overloaded tractor - trolley ban Traders from the RTO
इलाके में दौड़ रहे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर शिकंजा कसने के लिए नगर व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ आरटीओ से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें बताया कि ट्रक आदि में टैक्स होने के कारण कृषि कार्य में इस्तेमाल की जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है। चार से पांच सौ क्विंटल गन्ना लाकर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है। आरटीओ ने इस पर रोक लगाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

आरटीओ प्रशासन संजय झा से मिले प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा और बताया कि पलिया क्षेत्र में अब ट्रांसपोर्टरों ने टैक्स बचाने के लिए अब गन्ना क्रय केंद्रों में मानक विहीन ट्राले बनवाकर लगाए हैं जो करीब 4 से 5 सौ क्विंटल गन्ना लादते हैं। यह ओवरलोड ट्रॉलियां सड़क पर चलकर हादसों को अंजाम दे रही हैं। इनके पलटने की घटनाओं में दिन पर दिन इजाफा हो रहा है और इसमें अभी तक इलाके में दर्जनों मौते हो चुकी हैं। इसके अलावा दर्जनों लोग बुरी तरह जख्मी हो चुके हैं, स्थानीय प्रशासन इन पर रोक लगाने में दिलचस्पी नहीं ले रहा है। व्यापारियों ने कुछ हादसों का ब्यौरा भी उन्हें दिया। व्यापारियों ने कहा कि इन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के संचालक जहां राजस्व को बड़ा चूना लगा रहे हैं वहीं इलाके के लोगों के लिए मुसीबत भी बने हुए हैं। व्यापार मंडल प्रतिनिधि मंडल के मुताबिक संजय झा ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस पर मिल और ठेकदारों और ऐसे वाहनों के मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में अनूप मिश्रा, अमर गुप्ता, चांद कुमार जैन, अनिल वर्मा, राजेश अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed