{"_id":"6963e4de06665c515d0bc204","slug":"overheight-trucks-running-like-death-in-front-of-the-police-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-165675-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पुलिस के सामने काल बन दौड़ रहे ओवरहाइट ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पुलिस के सामने काल बन दौड़ रहे ओवरहाइट ट्रक
Sun, 11 Jan 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
भीखमपुर पुलिस चौकी के सामने से गुजरता ओवरलोड गन्ना भरा ट्रक। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में चौकी और थाने के सामने से गन्ना लदे ओवरहाइट ट्रक काल बनकर दौड़ रहे हैं लेकिन पुलिस ने कार्रवाई से हाथ खींच रखे हैं। हालांकि, परिवहन विभाग ने 10 दिन में गन्ना सहित 400 से अधिक वाहनों पर शिकंजा कसा। इसके बाद भी अपेक्षाकृत सुधार नहीं हुआ। बीते दिनों रामपुर में ओवरहाइट ट्रक से हुए हादसे के बाद भी अफसर सीख लेने के लिए तैयार नहीं हैं।
जिले में खंभारखेड़ा, कुंभी, गोला, अजवापुर, संपूर्णानगर, गुलरिया, पलिया, ऐरा, बेलरायां में चीनी मिल है। रविवार को चीनी मिल, पुलिस चौकी व थानों के सामने पड़ताल की गई, जिसमें काफी जगह ओवरहाइट वाहन गुजरते मिले। हालांकि, कई वाहनों में लाल कपड़ा व रिफ्लेक्टर तो लगा मिला, पर ट्रकों में गन्ना काफी ऊपर तक लदा था। पड़ताल के दौरान कई जगह तो पुलिस के सामने से वाहन गुजरते दिखे, पर किसी भी जिम्मेदार ने उन्हें रोकने की जरूरत नहीं समझी।
शहर के सबसे नजदीक खंभारखेड़ा चीनी मिल है। बाइपास होते हुए महेवागंज चौकी के सामने से 24 घंटे में 200 से अधिक गन्ना वाहन गुजरे, जिसमें अधिकांश ओवरहाइट थे। भीखमपुर पुलिस चौकी के सामने से रविवार को एक घंटे की पड़ताल में सात से आठ ऐसे वाहन बेरोकटोक निकले, जो कुंभी मिल जा रहे थे। पलिया-निघासन हाईवे पर मझगईं थाने के सामने का भी यही हाल रहा। पढुआ, संपूर्णानगर, धौरहरा, खमरिया थाना के अलावा बरबर चौकी, औरंगाबाद चौकी, संसारपुर चौकी के सामने ओवरहाइट वाहन जाते नजर आए।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ में गन्ना वाहनों के लिए वनवे रूट तय है। रात नौ बजे के बाद शहर में प्रवेश दिया जाता है। यातायात पुलिस उप निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दिन में नए बाइपास मार्ग पर दतेली मोड़ से खुटार रोड होते हुए ट्रक चीनी मिल जाते हैं। निघासन में बेलरायां व पलिया चीनी मिल से जुड़े तीन दर्जन केंद्रों से निकलने वाले ओवरहाइट वाहन, पुलिस चौकी, थानों के सामने से गुजरे। इन्हें कोई रोकने वाला नजर नहीं आया। ढखेरवा चौराहा, निघासन, सिंगाही, बेलरायां के प्रमुख चौराहों पर ओवरहाइट गन्ना वाहनों से जाम भी लगता है।