फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Outpost in-charge reported to the line for not disclosing the robbery of a woman

Lakhimpur Kheri News: महिला से लूट का खुलासा न होने पर चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Thu, 24 Oct 2024 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge reported to the line for not disclosing the robbery of a woman
लखीमपुर/सिकंदराबाद। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने नीमगांव थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना के विवेचक को लाइनहाजिर कर दिया है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर तैनात 15 और दरोगा के तबादले किए हैं।
विज्ञापन

थाना नीमगांव क्षेत्र में आठ दिन पूर्व पति को गोली मारकर महिला के जेवर लूट के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच बेहजम चौकी प्रभारी को दी थी। खुलासा न होने पर बुधवार को आईजी प्रशांत कुमार ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया था। बृहस्पतिवार को एसपी ने लूट के मुकदमा की विवेचना कर रहे बेहजम चौकी प्रभारी वीर प्रताप सिंह को लाइनहाजिर कर दिया।
विज्ञापन

सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमे की विवेचना अब एसओ नीमगांव को सौंपी गई है। कार्रवाई के बाद भी अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लगा है। इसके अलावा मूड़ा निजाम चौकी प्रभारी अजय सिंह को बेहजम चौकी प्रभारी बनाया है। एसआई सुनील तिवारी को एसएसआई कोतवाली सदर से मूड़ा निजाम चौकी प्रभारी, अनिल तिवारी को एसएसआई कोतवाली सदर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष तिवारी को एसएसआई फरधान, धर्मेंद्र कुमार सिंह को एसएसआई शारदानगर, महिला एसआई भाग्यवती को थाना मोहम्मदी, विचित्रवीर सिंह को थाना खमरिया, महिला एसआई महादेवी को कोतवाली सदर भेजा गया है।

इजहारुद्दीन बेग को न्यायालय सुरक्षा, सतीश चंद्र को पुलिस सहायता केंद्र ढकवा, जितेंद्र सिंह को थाना नीमगांव, साहब लाल को थाना खीरी, संजीव तोमर को थाना पसगवां, अवनीश कुमार को एसएसआई भीरा और महिला एसआई महिमा पांडे को थाना निघासन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed