फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Out of 61 complaints in complete resolution, only five were resolved

संपूर्ण समाधान में 61 शिकायतों में केवल पांच का हुआ समाधान

Sat, 01 Jan 2022 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Out of 61 complaints in complete resolution, only five were resolved
समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनते डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
डीएम ने शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण के दिए निर्देश
विज्ञापन

सबसे ज्यादा 53 शिकायतें राजस्व संबंधी आईं
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। तहसील सदर के सभागार में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 61 शिकायती प्रार्थनापत्र आए, जिनमें से मात्र पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान सबसे ज्यादा 53 शिकायतें राजस्व से संबंधित आईं।
डीएम ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। फरियादियों की फरियाद एक-एक कर सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों को निर्देशित किया। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के 29, पुलिस के 16, विकास के आठ, कृषि के दो, नगर निकाय के दो, आपूर्ति के दो, अन्य के दो शिकायती प्रार्थना पत्र हुए। इनमें से पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ अनिल सिंह, डीएफओ संजय विश्वाल, एएसपी अरुण सिंह, डीडीओ अरविंद कुमार, डीडी कृषि डॉ. योगेश कुमार सिंह, एसओसी ओपी अंजोर, डीआईओएस ओपी त्रिपाठी, बीएसए डॉ. लक्ष्मी कांत पांडेय, एसडीएम सदर राजेश कुमार, सीओ सिटी अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

34 में मात्र चार शिकायतों का ही हो सका निस्तारण
पलियाकलां। एसडीएम अमरेश कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। जिसमें कुल 34 शिकायतें आईं। जिसमें से मात्र चार शिकायतों का ही मौके से निस्तारण हो सका।
समाधान दिवस में पुलिस की 12, विद्युत विभाग की एक, विकास विभाग की चार, नगर पालिका की 5, राजस्व की 11 व पूर्ति विभाग की एक शिकायत सहित कुल 34 शिकायतें पहुंचीं।
मोहम्मदी। संपूर्ण समाधान दिवस में 21 शिकायतें दर्ज की गईं, जिसमें दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम पंकज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की 13 पुलिस विभाग की पांच पूर्ति विभाग की दो और नगरपालिका की एक शिकायत दर्ज की गई। संवाद

डीएम ने आंगनबाड़ी के बच्चों को दिए स्वेटर
संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील सदर, ब्लॉक फूलबेहड़ आंगनबाड़ी केंद्र के चार वर्षीय अभिषेक जायसवाल और पांच वर्षीय राधा ने डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और सीडीओ अनिल सिंह को हस्त निर्मित ग्रीटिंग भेंट की। डीएम ने दोनों बच्चों को स्वेटर भेंट किए। इस दौरान डीपीओ सुनील श्रीवास्तव, सीडीपीओ पूजा त्रिपाठी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरोजनी गुप्ता, शशि वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed