{"_id":"58ab25cf4f1c1b1053b23510","slug":"opting-to-ditch-transport-bus-survived-passenger","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में उतरी परिवहन निगम की बस, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में उतरी परिवहन निगम की बस, बाल-बाल बचे यात्री
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 20 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर को बचाने के दौरान हुआ हादसा
रविवार की शाम गोला डिपो की बस छाउछ के पास अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई। हादसे में बस के सभी यात्री सकुशल रहे। परिचालक ने इस हादसे की सूचना डिपो के अधिकारियों को दी और यात्रियों को दूसरी बस से गोला भेजा।
गोला डिपो की परिवहन निगम की बस रविवार को लखीमपुर से गोला जा रही थी। डिपो के अधिकारियों के अनुसार बस में करीब 30 यात्री सवार थे। बताते हैं कि जैसे ही बस छाउछ चौराहे से आगे बढ़ी कि रोड के किनारे खड़े ट्रैक्टर के चालक ने अचानक उसे स्टार्ट किया और रोड पर ले आया। अचानक बस के सामने ट्रैक्टर के आने से बस चालक हड़बड़ा गया और ट्रैक्टर को बचाने के खातिर बस रोड के नीचे उतार दी, जिससे बस का पिछला हिस्सा सरककर खाई में चल गया। बस के खाई में चले जाने से उसमें सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि बस पलटते पलटते बची। बस चालक विनय कुमार और परिचालक रामलड़ैत ने यात्रियों को दूसरी बस से गोला भेजवाया और इसकी जानकारी डिपो के अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने सोमवार को बस को खाई से निकलवा लिया।