{"_id":"57000ee54f1c1b647bf003a4","slug":"opposition-to-the-board-of-trade-of-the-metering-stopped-relbhumi","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल के विरोध पर रेलभूमि की पैमाइश रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल के विरोध पर रेलभूमि की पैमाइश रुकी
ब्यूरो मैलानी।
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
पैमाइश
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
व्यापार मंडल के विरोध के चलते रेलवे की भूमि की हो रही पैमाइश का काम रुक गया। अब 12 अप्रैल को पैमाइश होगी।
सहायक मंडल अभियंता वीएन पांडे के नेतृत्व में दोपहर में रेलभूमि की पैमाइश लेखपाल स्वामी दयाल और कानूनगो साजिद खां ने शुरू की। पैमाइश रेलवे कालोनी स्थित चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर के आवास के पास से शुरू की गई। लेखपाल पैमाइश करते हुए गुरुद्वारे के आगे पहुंचे, तभी व्यापार मंडल महामंत्री अमित अरोरा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पैमाइश का विरोध करते हुए कहा कि नगर में होने वाली पैमाइश के दौरान नगर पंचायत के ईओ तथा चेयरमैन को भी मौजूद होना चाहिए। उनकी मौजूदगी के बिना पैमाइश नहीं होगी। विरोध के चलते पैमाइश का काम रुक गया। सूचना पाकर एसओ प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंच गए। एसओ ने रेल अधिकारियों और व्यापारियों को थाने बुलाया। थाने में एसडीएम विनोद गुप्ता और सीओ अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव से व्यापारियों की वार्ता हुई। व्यापारियों ने कुछ समय मांगा तो एसडीएम विनोद गुप्ता ने 12 फरवरी को दोबारा पैमाइश कराने की बात कही। पैमाइश के दौरान रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य एके उपाध्याय, जूनियर इंजीनियर रेलपथ एसएन पाठक, आरपीएफ इंस्पेक्टर पोस्ट प्रभारी नारायन सिंह गर्ब्याल, सहायक उप निरीक्षक वाईपी सिंह, सिविल पुलिस के एसआई अजय कुमार शर्मा, विनोद कुमार मिश्रा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
रेलवे के उच्च अधिकारियों के आदेश पर रेलभूमि की पैमाइश कराई जा रही है, ताकि रेलवे की भूमि का सीमांकन हो सके। इसमें व्यापारियों का विरोध गलत है। रेलवे किसी की भूमि हड़पने नहीं जा रहा है, सिर्फ अपनी भूमि को चिह्नित किया जा रहा है। -एके उपाध्याय, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, कार्य, एनई रेलवे, मैलानी जंक्शन