फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Opposition to cut salary even after working on Sunday

Lakhimpur Kheri News: रविवार को काम करने के बाद भी वेतन काटने का विरोध

Tue, 15 Aug 2023 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Opposition to cut salary even after working on Sunday
खीरी टाउन। बीसवां मेले और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सफाई कर्मचारियों के अध्यक्ष शिवम सिंह ने बताया कि ठेका सफाई कर्मचारियों का रविवार का वेतन काटा जा रहा है, जो पहले कभी काटा नहीं गया। इसके चलते सफाई कर्मचारी सफाई पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

उनका कहना है जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक सफाई कार्य ठप रहेगा। सफाई कर्मचारियों की मांग को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष उजमा बी. के पति फहीम महमद ने सफाई कर्मचारियों से वार्ता कर शासन आदेश अनुसार 26 दिन का वेतन देने की बात कहते हुए कस्बे में सफाई कार्य पर जाने का आग्रह किया। फिर भी सफाई कर्मचारी अधिशासी अधिकारी से बात करने पर अड़े रहे। उनका कहना है कि रविवार को कार्य करवाया गया है, तो उसका भी वेतन दिया जाए। अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारी की जो जायज़ मांगें हैं, मानी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed