{"_id":"682b73c0e8f653a834018346","slug":"opposed-the-shifting-of-gst-office-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-146198-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जीएसटी कार्यालय शिफ्ट करने का जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जीएसटी कार्यालय शिफ्ट करने का जताया विरोध
विज्ञापन
पलिया वाणिज्यकर कार्यालय में ज्ञापन देते पलिया व्यापार मंडल के पदाधिकारी। संवाद
पलियाकलां। नगर व्यापार मंडल पलिया के पदाधिकारियों ने सोमवार को मेला मैदान के पास से जुलूस निकालते हुए जीएसटी कार्यालय पहुंच कर एक ज्ञापन जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर को सौंपा। प्रमुख सचिव को भेजे गए पत्र में जीएसटी कार्यालय को लखीमपुर शिफ्ट करने का व्यापारियों ने पुरजोर तरीके से विरोध जताया है। साथ ही व्यापारियों को होने वाली दिक्कतों को भी विस्तार से रखा है।
सोमवार को नगर व्यापार मंडल पलिया के अध्यक्ष अनूप मिश्रा के नेतृत्व में प्रमुख सचिव उप्र शासन को संबोधित पलिया जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि उपरोक्त कार्यालय पिछले करीब पचास सालों से पलिया में स्थापित है। पलिया के हजारों व्यापारी मंडल कार्यालय में पंजीकृत हैं।
सूचना मिल रही है कि कार्यालय पलिया से लगभग 80 किमी दूर लखीमपुर में स्थानांतरित किया जा रहा है। इससे व्यापारियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान महामंत्री संदीप बंसल, जिला उपाध्यक्ष अमर गुप्ता, आशीष अग्निहोत्री, जफर अहमद टीटू, अनिल वर्मा, संजय गुप्ता, रवि गुप्ता, आलोक मिश्रा समेत बड़ी संख्या में व्यापारी व अन्य लोग शामिल रहे।