{"_id":"5f1b19568ebc3e9feb235366","slug":"operator-found-seven-passengers-traveling-in-roadways-bus-without-giving-ticket-lakhimpur-news-bly4138999125","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में बिना टिकट दिए सात यात्रियों को सफर कराता मिला परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में बिना टिकट दिए सात यात्रियों को सफर कराता मिला परिचालक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। चेकिंग के दौरान गुरुवार को लखीमपुर डिपो की बस में सात यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले। सह सभी लोग लखीमुपर से हरगांव जा रहे थे। चेकिंग दल के पूछने पर सवारियों ने परिचालक को किराया देना स्वीकार किया। चेकिंग टीम ने परिचालक के भ्रष्टाचार की रिपोर्ट लखीमपुर डिपो के एआरएम और आरएम हरदोई को भेजी है।
लखीमपुर डिपो का नियमित परिचालक अमित सक्सेना गुरुवार को बस संख्या यूपी 31 टी 8788 लेकर लखनऊ जा रहा था। बस में कुल 31 यात्री सवार थे। सीतापुर डिपो के चेकिंग दल ने ओयल हरगांव के बीच मरखापुर के पास जब बस चेक की तो उसमें सात यात्री बगैर टिकट के यात्रा करते मिले। चेकिंग दल के पूछने पर यात्रियों ने किराए की रकम परिचालक को देने की बात की। चेकिंग टीम के सहायक यातायात निरीक्षक दिनेश राना एवं ओम प्रकाश ने परिचालक द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की रिपोर्ट एआरएम लखीमपुर के अलावा क्षेत्रीय प्रबंधक हरदोई को भेजी है।
.........
सीतापुर के चेकिंग दल ने डिपो के एक परिचालक को यात्रियों को बिना टिकट दिए यात्रा कराने के मामले में पकड़ा है। इससे अधिकारियों को अवगत करा दिया है। उनके निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-एसपी सिंह, एआरएम, लखीमपुर डिपो