{"_id":"6a4a94feb4b3929b91083515","slug":"only-three-applications-received-for-the-national-teachers-award-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-179106-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए मात्र तीन ही हुए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए मात्र तीन ही हुए आवेदन
Sun, 05 Jul 2026 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित होने वाले माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन कर रहे हैं। इसकी अंतिम तिथि 10 जुलाई नियत की गई है। डीआईओएस ने इस योजना में ज्यादा से ज्यादा आवेदन हों इसको लेकर स्कूल प्रबंधकों को निर्देश जारी किए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो अभी तक महज तीन आवेदन ही विभाग को प्राप्त हो सके हैं।
डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि 15 जून से लेकर 10 जुलाई तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन को लेकर पिछले साल की तरह इस बार की भी स्थिति काफी चिंताजनक है। अभी तक महज तीन शिक्षकों ने ही इस योजना के तहत आवेदन किया है। विभाग का कहना है कि पिछले साल भी छह से सात शिक्षकों ने ही आवेदन किया था।
इस बार आवेदन बढ़ाए जाने को लेकर जोर तो दिया जा रहा हैए लेकिन इस योजना में तय की शर्तों पर शिक्षक खरे नहीं उतर पा रहे हैं। ऐसे में आवेदन कम होने का यह भी मुख्य कारण बताया जा रहा है। डीआईओएस ने बताया कि इस योजना में हिस्सा लेने के लिए सबसे पहले तो यह नियम है कि शिक्षक लगातार दस सालों तक शिक्षण कार्य में संलिप्त रहें। इस बीच उसकी कहीं कोई शिकायत नहीं हो। फिलहाल विभाग को अभी भी उम्मीद है कि इस योजना के तहत आवेदन और बढ़ेंगे।