{"_id":"6a0f4baaf60d9c72aa0b9fed","slug":"only-good-performing-policemen-will-be-in-charge-of-police-stations-sp-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-175719-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मी ही संभालेंगे थानों की कमान : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मी ही संभालेंगे थानों की कमान : एसपी
Thu, 21 May 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 21 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिसकर्मियों की बढ़ रही लापरवाही पर एसपी डॉ. ख्याति गर्ग सख्त रवैया अपनाया है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कोतवाली और थानों में वहीं पुलिसकर्मी कार्य संभालेंगे, जिनका कार्य अच्छा होगा। हाल ही में हुई अपराध समीक्षा के दौरान एसपी ने कई थानेदारों को फटकार लगाते हुए कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए थे। बुधवार रात दो निरीक्षकों के साथ ही तीन उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया।
एसपी ने बताया कि निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा को प्रभारी पढुआ से प्रभारी निरीक्षक धौरहरा, निरीक्षक ओपी राय को थाना खमरिया से हटाकर उन्हें यातायात निरीक्षक के पद पर तैनाती दी है। इसके अलावा मोहित पुंडिर को शाखा आईजीआरएस से हटाकर थानाध्यक्ष पढुआ, थाना ईसानगर में तैनात रहे निर्मल तिवारी को थाना खमरिया का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही उपनिरीक्षक बृजेश कुमार सिंह को सिकन्दराबाद से थानाध्यक्ष ईसानगर नियुक्ति किया गया है। एसपी ने कार्य में लापरवाही बरतने के चलते धौरहरा इंस्पेक्टर रविंद्र सोनकर को सस्पेंड कर दिया है।