फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Only BJP police cordon, the performance

भाजपाइयों ने थाना घेरा, किया प्रदर्शन 

Fri, 08 Jul 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 08 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Only BJP police cordon, the performance
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
बोली, सपा सरकार में पुलिस भी सुरक्षित नहीं
विज्ञापन

प्रदेश में कैराना जैसे कई स्थानों पर हो रहा पलायन

बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली धौरहरा और थाना मितौली का घेराव कर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन भी थानाध्यक्षों को सौंपा। 
धौरहरा। भाजपा नेता विनोद के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने मंडी समिति में सभा की। सभा को संबोधित करते हुए विनोद ने कहा कि सपा सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश में गुंडाराज कायम है। यहां तो अब पुलिस भी महफूज नहीं है। अनुपम अवस्थी ने कहा कि सपा सरकार जातिवाद, भाई भतीजा वाद और तुष्टीकरण को बढ़वा दे रही है। प्रदेश में कई ऐसे स्थान है, जहां कैराना की तरह ही भय व्याप्त है। भाजपा नेत्री रेखा वर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुखिया ने घोषणा की थी कि गो तस्करों पर गैंगस्टर लगाया जाएगा। कार्रवाई तो दूर गो तस्करों को संरक्षण प्रदान किया जा रहा है। सभा के बाद सभी लोग कोतवाली पहुंचे और घेराव कर प्रदर्शन किया। बाद में राज्यपाल के नाम संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र कोतवाली प्रभारी अमर सिंह को सौंपा। इस मौके पर रमेश सिंह, दुर्गेश नंदन पांडेय, कन्हैया बाजपेई, दिनेश पांडेय, रमाशंकर, सरयू प्रकाश पांडेय, राम किशोर मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा, भोलानाथ मिश्र, इन्द्रबली पाल, चंद्र मोहन गौतम सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

मितौली। भाजपा नेता उमाशंकर मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता जब घेराव करने थाना पहुंचे तो फोर्स ने उन्हें गेट पर रोक लिया। इससे नाराज कार्यकर्ता थाने के सामने ही जमीन पर बैठ गए और प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपाइयों ने सीओ मिथलेश दीक्षित को ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेता उमाशंकर मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज कायम है। पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। पुलिस कर्मियों की हत्याएं हो रही हैं। सपा के गुंडे चारागाहों और अन्य जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। इस मौके पर सौरभ सिंह सोनू, राजीव वर्मा, लालवीर दिनकर, महेंद्र भार्गव, लालू कश्यप, रंजीत सिंह, गणेश शंकर, रविंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूद रही तीन थानों की फोर्स 
धौरहरा। भाजपा के कोतवाली घेराव की पूर्व सूचना के चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस रहा। प्रभारी कोतवाल अमर सिंह, एसओ ईसानगर शिवानंद यादव फूलबेहड़ और निघासन एसओ फायर बिग्रेड और एलआईयू की टीम के साथ मौजूद रहे।

नीमगांव थाने का घेराव कल 
सिकन्द्राबाद। कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर चलाए जा रहे थाना घेरों अभियान के तहत भाजपा 10 जुलाई यानी रविवार को थाना नीमगांव का घेराव कर प्रदर्शन करेगी। मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सभी जिलों में थाना घेरो कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 जुलाई को थाना नीमगांव का घेराव किया जाएगा और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

भाजपाई आज घेरेंगे गोला कोतवाली
लखीमपुर खीरी। सूबे की ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर भाजपाइयों ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर थानों का घेरवा करना शुरू कर दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मितौली और धौरहरा थाने का घेराव किया, जिसकी जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय पर समीक्षा की और इसे सफल बनाने के लिए शेष विधान सभा प्रभारियों की घोषणा की।

भाजपा प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि थानों के घेराव की रणनीति की समीक्षा के दौरान जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई ने गोला विधान सभा के लिए विजय महेश्वरी, लखीमपुर विधानसभा के लिए अरविंद गुप्ता, श्रीनगर के लिए अनिल गुप्ता, धौरहरा के लिए आशुतोष शुक्ला को प्रभारी नामित किया है। वहीं, लखीमपुर विधानसभा प्रभारी अरविंद गुप्ता ने 10 जुलाई को खीरी थाने के घेराव के लिए मंडल अध्यक्ष राम प्रसाद कटियार, संजय सिंह रायजादा, अंबरीश सिंह, सुनील बाथम, नगर महामंत्री बजरंग शर्मा, अतुल सिंह, जीतेंद्र साहनी आदि के साथ बैठक करके रणनीति बनई। समीक्षा बैठक में उमेश मिश्रा, कुलभूषण, योगेश वर्मा, सुनील सिंह, नीरूपुरी, मीना पांडिया, मंजू गुप्ता, अलका पुरी, अमिता शुक्ला, सरदार दिलबाग सिंह, इंदु मेहरोत्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।

थानों का घेराव कार्यक्रम
9 जुलाई- गोला, संपूर्णानगर, पसगवां, सिंगाही
10 जुलाई-महिला थाना लखीमपुर और खीरी, निघासन, नीमगांव, पलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed