फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Only BJP can do good for the country: Jitin Prasad

सिर्फ भाजपा ही कर सकती है देश का भला : जितिन प्रसाद

Thu, 02 Dec 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Only BJP can do good for the country: Jitin Prasad
मैगलगंज में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद।
लखीमपुर खीरी। प्रदेश सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने बुधवार को मितौली व मैगलगंज पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन

सुशील शुक्ला के आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश का विकास तभी संभव है, जब देश में रहने वाले सबसे निचले तबके का विकास हो। जो व्यक्ति सबसे पीछे है उसे जब तक अपने बराबर नहीं लाया जाएगा तब तक देश का विकास संभव नहीं है। यह काम केवल भाजपा ही करती है। बाकी सभी अपना अपना विकास करते हैं। इसलिए सभी लोगों को क्षेत्रीय दलों से सावधान रहना होगा। जितिन प्रसाद मितौली ब्लॉक के ग्राम चौगानपुर में सुधीर तोमर के आवास पर व फतेहपुर में सरोज मिश्रा एवं तलवा में मदन तिवारी के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मोहम्मदी कस्बे में पूर्व ब्लाक प्रमुख भगवानदास बाजपेई के आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ सुजीता कुमारी उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, नवीन पांडे, सुशील शुक्ला, विवेक शुक्ला, सुधीर सिंह, सरोज मिश्रा, ज्ञान प्रकाश तिवारी, राकेश मिश्रा, रजनीश मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed