फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Online Rajiv Gandhi General Knowledge Competition on 13 and 14

ऑनलाइन राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 13 और 14 को

Thu, 03 Sep 2020 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Online Rajiv Gandhi General Knowledge Competition on 13 and 14
कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारो से वार्ता करते जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। दो दिवसीय राजीव गांधी सामान्य ज्ञान परीक्षा 13 और 14 सितंबर को ऑनलाइन होगी। इस प्रतियोगिता में 16 से 22 साल के युवा प्रतिभाग कर सकेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी यूथ कांग्रेस के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल ने बताया कि प्रतियोगिता की शुरुआत पिछले साल भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75 वीं जयंती पर की गई थी, जिसमें पांच लाख बच्चों ने प्रतिभाग किया था। इस वर्ष भी प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है, जिसमें करीब दो लाख बच्चे रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए यह प्रतियोगिता 13 और 14 सितंबर को अपराह्न तीन से शाम सात बजे के बीच अलग-अलग ग्रुपों में होगी। इस दौरान 60 बहुविकल्पीय प्रश्नों का हल सिर्फ 30 मिनट में करना होगा। इस संबंध में डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.युवाजोश.इन पर रजिस्टर किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन की कोई फीस नहीं है। प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को क्रमश: लैपटॅॉप, मोबाइल और टैब दिया जाएगा। साथ ही सांत्वना पुरस्कार और ई प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed