{"_id":"67f569235cbfd03ed6003c23","slug":"one-radiologist-has-the-burden-of-two-district-hospitals-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-143103-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एक रेडियोलॉजिस्ट पर दो जिला अस्पतालों का भार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एक रेडियोलॉजिस्ट पर दो जिला अस्पतालों का भार
विज्ञापन
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के इंतजार में बैठे मरीज। संवाद
ओयल। जिला महिला व पुरुष अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की जिम्मेदारी महज एक रेडियोलॉजिस्ट के कंधों पर है। रेडियोलॉजिस्ट के करीब एक सप्ताह के अवकाश पर होने से यहां अल्ट्रासाउंड की सुविधा बाधित हो रही है। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्वास्थ्य महकमे के पास रेडियोलॉजिस्ट की कमी के चलते महिला व पुरुष जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने की जिम्मेदारी एक ही रेडियोलॉजिस्ट के कधों पर है। दोनों अस्पतालों के बीच की दूरी करीब 15 किमी है। उक्त रेडियोलॉजिस्ट पहले जिला मुख्यालय के महिला जिला अस्पताल में, फिर दोपहर एक बजे मोतीपुर जिला अस्पताल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सहित अन्य कागजी कार्य करते हैं।
मंगलवार को इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंची रेखा, पूनम, किरन और जैनब परवीन ने बताया कि वे दूर-दराज क्षेत्र से आई हैं। अभी तक अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर नहीं आए हैं। एक-डेढ़ बजे पहुंचेंगे। कई बार मरीजों को अल्ट्रासाउंड खाली पेट कराना होता है। ऐसे में दोपहर तक भूखा रहना पड़ता है।
विज्ञापन
रेडियोलॉजिस्ट के न होने पर कुछ गंभीर मरीजों को बाहर से अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता। जहां उन्हें 1000 से 1200 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। सीएमएस डॉ. आरके कोली ने बताया कि जिला अस्पताल में एक रेडियोलॉजिस्ट है। शासन को इसके लिए रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। अत्यधिक आवश्यकता होने पर पलिया में तैनात दूसरे रेडियोलॉजिस्ट की सहायता ली जाती है।