{"_id":"5d20e9708ebc3e6d046f6ae3","slug":"one-man-dead-in-road-accedent-lakhimpur-news-bly367664955","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की चपेट में आए बाइक सवार दंपति घायल, बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की चपेट में आए बाइक सवार दंपति घायल, बच्ची की मौत
विज्ञापन
लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाइवे पर पुलिस चौकी उचौलिया के गांव मोहिउद्दीनपुर चौराहे के निकट डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गए, जबकि तीन माह की बच्ची की मौत हो गई। घटना शनिवार शाम लगभग पांच बजे की है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
शाहजहांपुर के हथौड़ा बुजुर्ग निवासी 22 वर्षीय सुमेन्द्र कुमार गौतम उर्फ मोनू की थाना पसगवां क्षेत्र के गांव रहीमापुर में ससुराल है। शनिवार की शाम करीब पांच बजे वह अपनी ससुराल से बाइक से पत्नी प्रीति व तीन माह की बेटी आरोही के साथ शाहजहांपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। गांव मोहिउद्दीनपुर चौराहा पार करते समय शाहजहांपुर की ओर से आ रही डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे प्रीति की गोद से आरोही छिटककर सड़क पर गिर गई। सिर में चोट लगने से आरोही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोनू और उसकी पत्नी प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को सीएचसी पसगवां में लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया है।