फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One caught with brown sugar of millions

लाखों की ब्राउन शुगर के साथ एक पकड़ा

Wed, 03 Feb 2021 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
One caught with brown sugar of millions
संपूर्णानगर। थाना क्षेत्र के बसही से एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल जा रहे एक युवक को पकड़कर उसके पास से लाखों रुपये की ब्राउन शुगर बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा है।
विज्ञापन

बसही में एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पिलर संख्या 202 नए 771 पर नेपाल की ओर जा रहे एक बाइक सवार को पकड़ लिया। इस दौरान तलाशी में उसके पास से 45.30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम पिंटू निवासी पीलीभीत बताया। बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत 23 लाख 65 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत युवक का चालान किया है।
विज्ञापन

बसही एसएसबी प्रभारी निरीक्षक विकसित यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है, जिसमें सहायक निरीक्षक सुमेर चंद रमोला, आरक्षी प्रदीप, सिपाही सुधीर, विक्रम, शेखर, अजय के अलावा पुलिस की टीम से एसआई शिवकुमार, रामशब्द, इंद्रेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed