फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One arrested in the case of murder of groom's brother, main accused absconding

Lakhimpur Kheri News: दूल्हे के भाई की हत्या के मामले में एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

Wed, 26 Feb 2025 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
One arrested in the case of murder of groom's brother, main accused absconding
लखीमपुर खीरी। शहर के एक मैरिज लॉन में एक हफ्ता पहले हुए आशीष हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

सीतापुर के थाना तंबौर इलाके के गांव चंदीभानपुर निवासी कृष्णकांत के बेटे जितेंद्र वर्मा का विवाह 20 फरवरी को लखीमपुर शहर के हरिकरन मैरिज लॉन में कराया जा रहा था। रात करीब एक बजे दूल्हे के भाई आशीष वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें शिव कॉलोनी निवासी अंशु मिश्रा और कमलापुर निवासी सुनील चौरसिया भागते दिखाई दिए।
विज्ञापन

पुलिस ने सुनील से पूछताछ की तो बताया कि अंशु उसको शराब के ठेके पर ले गया था। वापस आते समय वह गेस्ट हाउस के अंदर गया और आशीष को गोली मार दी। आशीष को गोली क्यों मारी गई, यह पुलिस को नहीं बता पाया। इधर, पुलिस ने सुनील को जेल भेज दिया, जबकि अंशु मिश्रा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed