{"_id":"66a2cad290001a91970ef564","slug":"one-and-a-half-lakh-rupees-stolen-from-the-cupboard-of-government-inter-college-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-125583-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: राजकीय इंटर कालेज की अलमारी से डेढ़ लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: राजकीय इंटर कालेज की अलमारी से डेढ़ लाख रुपये चोरी
विज्ञापन
संपूर्णानगर के सेमरी राजकीय इंटर कालेज में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी।
विज्ञापन
संपूर्णानगर। थाना क्षेत्र के बमनगर सेमरी चौराहा स्थित राजकीय इंटर काॅलेज के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी पार कर दी। चोर मुख्य गेट का ताला तोड़े बगैर घुसे और कार्यालय का ताला तोड़ चाबी से अलमारी खोली ली। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने तहरीर दी है। वहीं पुलिस के मुताबिक प्रधानाचार्य मुकदमा लिखाना नहीं चाह रहे हैं।
चोरों ने बुधवार रात राजकीय इंटर काॅलेज को निशाना बनाया। काॅलेज में बाहर से ताला लगा था। रात में भी कोई चौकीदार काॅलेज में नहीं रुकता है। चोरों ने छत के रास्ते से काॅलेज में घुसकर प्रधानाचार्य के कार्यालय का ताला तोड़ अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए। यह स्कूल के बच्चों की फीस के रुपये बताए जा रहे हैं। हालांकि अन्य कोई सामान चोरी नहीं हुआ है।
प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह मीटिंग में गए थे और चाबी कार्यालय के टेबल की रैक में छोड़ गए थे। दूसरे दिन काॅलेज पहुंचे तो चोरी का पता चला। रुपये बोर्ड की फीस के थे, जिसे ट्रेजरी में जमा करना था। वहीं थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि काॅलेज में चोरी तो हुई है। प्रधानाचार्य की तरफ से जांच के लिए तहरीर भी मिली है लेकिन वह मामला दर्ज नहीं कराना चाह रहे हैं। सवाल यह उठ रहा है कि जब बच्चों की फीस डेढ़ लाख रुपये हो गई तो प्रधानाचार्य ने उसको पहले ही क्यों नहीं जमा कराया। कार्यालय के अंदर चाबियों का गुच्छा क्यों छोड़ा गया और काॅलेज की हर चीज जानने वाला ही चोर हो सकता है।