{"_id":"57794bdc4f1c1b6d697f9db3","slug":"on-the-third-floor-sari-the-warehouse-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी मंजिल पर साड़ी के गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी मंजिल पर साड़ी के गोदाम में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- घनी खपरैल मार्केट में हुई घटना से मची अफरातफरी
- मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड आग बुझाने में जुटी
शहर की सबसे घनी खपरैल बाजार में स्थित एक साड़ी की दुकान की तीसरी मंजिल पर अचानक आग भड़क उठी, जिससे मार्केट में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने मार्ग पर आवाजाही रोक दी और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। देर सायं तक आग पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं पाया जा सका था।
मेन रोड से जुड़ी खपरैल बाजार में सबसे घनी मार्केट हैं। मार्केट के अंदर शहर निवासी श्रवण जायसवाल की आरके साड़ीज नाम से कपड़े और साड़ी की दुकान है। दुकान के तीसरी मंजिल पर उनका गोदाम है। रविवार की सायं करीब सवा छह बजे तीसरी मंजिल पर स्थित गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की जानकारी तब हुई जब गोदाम से धुएं का गुबार उठा। यह देख मार्केट में अफरातफरी मच गई। आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों का सामान बाहर निकालने लगे। सदर कोतवाली पुलिस के साथ फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। फायर बिग्रेड ने मेन रोड बंद कर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। करीब दो घंटे के बाद भी फायर बिग्रेड आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पा सकी थी। आग लगने का कारण अभी साफ नहीं हो सका है। जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया जांच के बाद ही आग लगने का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तभी नुकसान के आंकलन की भी जानकारी हो पाएगी।
पहले भी दो बार लग चुकी है आग
आरके साड़ीज नामक इसी फर्म में इससे पहले भी दो बार आग लग चुकी है। रविवार को तीसरी बार आग लगी तो बाजार में इस बात की चर्चा खूब हो रही है। दुकानदारों ने बताया कि इससे पहले पिछले साल आग लगी थी।
विज्ञापन
तत्परता से पहुंची फायर ब्रिगेड
शहर की सबसे घनी मार्केट खपरैल बाजार में आग लगने की बात जिसने सुनीं वही आवाक रह गया, क्योंकि संकरी बाजार होने के कारण मौके तक वाहन पहुंचना भी मुश्किल होता है। ऐसे में आशंका थी कि आग विकराल रूप धारण कर लेगी। उधर सूचना मिलते ही पुलिस ने खपरैल बाजार की ओर आने वाले रास्तों का रूट डायवर्ट कर दिया, जिससे शीघ्रता से फायर टेन्डर के साथ अग्निशमन दस्ता पहुंच गया। पुलिस की सूझबूझ और फायर ब्रिगेड की तत्परता से 15 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी घटना टल गई।