{"_id":"6a39785b11e34c670b0ca2cb","slug":"on-the-third-day-nandi-jis-fruitful-stay-was-celebrated-with-vedic-chanting-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-178182-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तीसरे दिन नंदी जी का फलाधिवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तीसरे दिन नंदी जी का फलाधिवास
Mon, 22 Jun 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
गोला में श्री नंदीश्वर विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन हवन में आहुतियां डालते श्रद्
गोला गोकर्णनाथ। निर्माणाधीन कॉरिडोर में आयोजित श्री नंदीश्वर विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का शुभारंभ हुआ और नंदी जी का फलाधिवास कराया गया।
सोमवार सुबह आचार्य रामदेव शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान विधायक अमन गिरि, आनंद त्रिवेदी, अवनि कुमार पांडे, शरद गुप्ता और केके शुक्ला से पूजन कराकर यज्ञ में आहुतियां डलवाईं।
यज्ञ के बाद भगवान नंदी की मूर्ति का फलाधिवास कराया गया। आचार्य रामदेव शास्त्री ने बताया कि 23 जून, मंगलवार को महास्नान, प्राण संचरण, शोभायात्रा एवं रात्रि में शयनाधिवास होगा। 24 जून, बुधवार को मूर्ति स्थापना, हवन-पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर अवधेश मिश्रा, पंकज सिंह यादव, विजय सिंह चौहान, जगदीश अवस्थी, सुरेश चंद्र मिश्रा, सतीश चंद्र गुप्ता, अनुभव गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।