फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   On the second day on Dhanteras, there was a rain of 200 crores on the market

धनतेरस पर दूसरे दिन भी बाजार पर 200 करोड़ की हुई धनवर्षा

Sun, 23 Oct 2022 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
On the second day on Dhanteras, there was a rain of 200 crores on the market
बाजार में उमड़ी त्योहारी भीड़।
आभूषण से लेकर बर्तन, बाइकों की लोगों ने की खरीदारी
विज्ञापन

दो दिन की धनतेरस से बाजार में बहार, व्यापारी खुश
लखीमपुर खीरी। उदया तिथि के फेर में रविवार को भी जिले में धनतेरस मनाई गई। लोगों ने बर्तन, आभूषण, कार, बाइक, क्रॉकरी, मोबाइल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की खरीदारी की। जिले भर में 200 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।
इस बार दो दिन की धनतेरस व्यापारियों के लिए दीपावली पर बोनस जैसी रही। पहले दिन शनिवार को देर रात तक जमकर खरीदारी हुई। ऐसे में सबसे ज्यादा चमक सराफा बाजार में रही। इसके बाद बर्तन एवं इलेक्ट्रानिक्स के शोरूम गुलजार रहे। लोगों ने आवश्यकतानुुसार इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम से लेकर कार, बाइक, स्कूटी, बर्तन, आभूषण और मोबाइल खरीदे। इससे शनिवार की देर रात तक शहर की सड़कों पर चहल पहल बनी रही।
विज्ञापन

ग्राहकों की भीड़ से शनिवार को जहां 300 करोड़ के पार कारोबार पहुंच गया था तो वहीं दूसरे दिन भी शुभ मुहूर्त होने के कारण रविवार को भी हर बाजार सुबह से शाम तक ग्राहकों से गुलजार रहा। दूसरे दिन भी लोगों ने आभूषण, चांदी के सिक्के, चांदी के लक्ष्मी गणेश से लेकर चांदी का डिनर सेट खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने ली सपनों की कार तो कोई बाइक लेकर पहुंचा घर
धनतरेस के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोगों ने दो और चार पहिया वाहनों की डिलीवरी ली। कोई अपने सपनों की कार लेकर घर गया तो कोई पेट्रोल एवं इलेक्ट्रिक बाइक लेकर घर पहुंचा। मूसाराम इंटरप्राइजेज के देशदीपक अग्रवाल ने बताया कि दो दिन तक शुभ मुहूर्त होने से इस बार दो दिन में करीब एक हजार दो और चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई। हंसराज हांडा के अनुराग सहगल ने बताया कि रविवार को भी दो पहिया वाहनों की लोगों ने डिलीवरी ली। हालांकि शनिवार को बिक्री ज्यादा अच्छी हुई।

दूसरे दिन बिक गए 15 करोड़ के बर्तन
शनिवार को जहां करीब 25 करोड़ के बर्तन बिके तो वहीं रविवार को 15 करोड़ का कारोबार होना बताया जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि दो दिन की धनतेरस व्यापारियों के लिए सोने पर सुहागा जैसी रही।


दोनों दिन सराफा बाजार की बरकार रही चमक
दो दिन की धनतेरस से सबसे ज्यादा धनवर्षा सराफा बाजार पर हुई। शनिवार को शुभ मुहूर्त के चलते जहां देर रात तक आभूषणों की खरीदारी होती रही तो वहीं रविवार को शाम तक लोगों ने आभूषण से लेकर सोने चांदी के सिक्के आदि खरीदे। इससे दूसरे दिन भी सराफा बाजार पर लक्ष्मी मेहरबान रहीं। इस बार चांदी का मूल्य कम होने के कारण सबसे ज्यादा चांदी के आइटमों की बिक्री हुई। खरीदारी की परंपरा निभाते हुए लोगों ने चांदी के सिक्कों के अलावा हार सेट, कुंडल, चेन के अलावा अन्य आइटम खरीदे। तनिष्क के मैनेजर रामनरेश पांड ने बताया कि दूसरे दिन 18 लाख की कीमत का सिंगल सोने का हार बिका। वहीं लाला काशीनाथ ज्वेलर्स के हर्ष अग्रवाल ने बताया कि पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन बाजार फीका रहा।

सराफा- 25 करोड़
बर्तन- 15 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं क्राकरी- 20 करोड़
रेडीमेड कपड़ा- 35 करोड़
दो पहिया वाहन-40 करोड़
चार चाहन वाहन- 50 करोड़
मोबाइल- 10 करोड़
अन्य कारोबार- 20 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed