{"_id":"69fccc6111021d71d60c7930","slug":"on-the-first-day-of-self-enumeration-2798-people-registered-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-174590-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: स्वगणना के पहले दिन 2798 लोगों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: स्वगणना के पहले दिन 2798 लोगों ने कराया पंजीकरण
Thu, 07 May 2026 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 07 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
नगरपालिका अध्यक्ष संदीप महरोत्रा के आवास पर स्वगणना करते नगरपालिका कर्मचारी। स्रोत : कर्मचारी
लखीमपुर खीरी। जिले में बृहस्पतिवार से शुरू हुए स्व-गणना अभियान के पहले ही दिन 2798 लोगों ने पंजीकरण कराया। इस प्रदर्शन के साथ खीरी मंडल में दूसरे और प्रदेश में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। अभियान 21 मई तक चलेगा।
अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सीडीओ अभिषेक कुमार ने 14 दिनों का शेड्यूल जारी किया है। सभी विभागों को ज्यादा से ज्यादा लोगों से स्व-गणना प्रपत्र भरवाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए नोडल अधिकारियों की भी तैनाती की गई है।
अभियान के पहले दिन सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य और प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने मोबाइल फोन से स्व-गणना कर लोगों को जागरूक किया। डीएम, सीडीओ, एडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने भी स्व-गणना कर फोटो साझा किए। धौरहरा में ईओ संजय ने विधायक कार्यालय से अभियान की शुरुआत कराई।
विज्ञापन
एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मंडल में लखनऊ में 3979, खीरी में 2798, रायबरेली में 1900, सीतापुर में 1520 और हरदोई में 436 लोगों ने स्व-गणना की है।
सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि अलग-अलग वर्गों को जोड़ने के लिए दिनवार कार्यक्रम तय किए गए हैं। शुक्रवार को स्थानीय शासन एवं ग्रामीण विकास दिवस के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य, प्रधान और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों की स्व-गणना कराई जाएगी।
शनिवार को युवा एवं खेल दिवस, मीडिया दिवस और सामुदायिक संस्थान दिवस के तहत एनएसएस, एनसीसी, क्लब, स्टेडियम और मीडिया संस्थानों से जुड़े लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा। 11 मई को न्यायिक दिवस, 12 मई को यूनिफॉर्म फोर्स दिवस, 14 मई को शिक्षा दिवस, 15 मई को स्वास्थ्य दिवस और 17 मई को महिला एवं स्वयं सहायता समूह दिवस मनाया जाएगा।
इसके अलावा 18 मई को डिजिटल एक्सेस सहायता दिवस और 19 मई को वर्क फ्रॉम होम दिवस के तहत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले लोगों को स्व-गणना अभियान से जोड़ा जाएगा।
-- -- -- -- -- --
मोहम्मदी में विधायक और जनप्रतिनिधियों के आवास से शुरू हुई प्रक्रिया
मोहम्मदी। जनगणना अभियान के प्रथम चरण के तहत बृहस्पतिवार को स्व-गणना अभियान की शुरुआत विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के आवास से की गई। तहसीलदार अरुण कुमार सिंह ने एप के माध्यम से स्व-गणना प्रक्रिया शुरू कराई।
कस्बे में नगर पालिका कर्मचारियों ने नगर पालिका चेयरमैन संदीप महरोत्रा, पूर्व चेयरपर्सन दुर्गा मेहरोत्रा और ब्लॉक प्रमुख महेंद्र कुमार वाजपेई के आवास से भी स्व-गणना अभियान चलाया।
अधिशासी अधिकारी जेपी मौर्य ने बताया कि ऐप के माध्यम से घर के मुखिया से स्व-गणना की शुरुआत कराई गई। चेयरमैन संदीप महरोत्रा ने लोगों से ऑनलाइन स्व-गणना में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। इस दौरान पीआरओ शिवनंदन रस्तोगी समेत नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।