फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   " On colorless life Everyone wants to paint '

‘जिंदगी रंगहीन पर वे सबको रंगना चाहते हैं’

Thu, 05 Mar 2015 06:24 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 05 Mar 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
होली पर किसी को रंगकर हर कोई आनंदित होना चाहता है, पर आपने कभी यह सोचा है कि रंगों के इस पर्व को नेत्रहीन कैसे मनाते हैं? ऐसा नहीं है कि वे होली के महत्व अथवा रंगों के नाम से वाकिफ न हों, फर्क इतना है कि वे सिर्फ रंगों के नाम जानते हैं। इसके बाद भी होली के हुड़दंग को लेकर साधारण लोगों से उनकी इच्छाएं कम नहीं हैं।
विज्ञापन

पिंकू को भाता है काला रंग
बांकेगंज के गांव मैकूपुर निवासी 20 साल के पिंकू का कहना है कि हरे, नीले, पीले, लाल, गुलाबी, काले आदि कई रंग होते हैं पर अंतर वह चाह कर भी नहीं बता सकता। वजह, उसकी दुनिया में सिर्फ एक ही रंग है वह है काला, पर होली खेलने की तमन्ना उसमें किसी से कम नहीं है। वह हर साल जमकर होली खेलता है।
विज्ञापन

आवाज सुनकर रंग डालती हैं बबली
गोला के गांव अहमदनगर निवासी किसान सुरेश मिश्र की 19 वर्षीय पुत्री बबली मिश्रा की दुनिया भले ही रंगहीन हो पर होली के दिन वह भी सभी को रंग से सराबोर कर देना चाहती हैं। कौन सा रंग उसे अधिक पसंद है? के जवाब में बबली का उत्तर था कोई भी। वजह रंगों का उसकी जिंदगी में कोई महत्व नहीं है, इसलिए उसने अपने पिता से सिर्फ रंग लाने को कहा है। चाहे वह कोई रंग हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पिंकू, बबली जैसे तमाम हैं नेत्रहीन
होली का आनंद उठाने में हालांकि सभी आयु वर्ग के लोग पीछे नहीं रहते पर सबसे अधिक खुशी बच्चों को होती है। शिक्षा विभाग के रिसोर्स सेंटर में तमाम नेत्रहीन बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। होली अवकाश के कारण उनसे बात तो नहीं हो सकी, लेकिन बीएसए डॉ. ओपी राय कहते हैं कि होली पर छुट्टी पर जाते समय बच्चों में खासा उत्साह था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed