फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   On becoming president Harsh Shah

अमित शाह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हर्ष

Sun, 24 Jan 2016 05:54 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 24 Jan 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
On becoming president Harsh Shah
अमित शाह के फिर से भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां खुशियां मनाईं। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर और चौराहे पर पटाखे दागकर खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष  ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में मिशन 2017 को फतेह करने में भाजपा कामयाब होगी।
विज्ञापन

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सपा शासन में किसान छला गया है। भ्रष्टाचार चरम पर है। अपराधों का बोलबाला बढ़ने से नागरिक परेशान हैं। अपहरण, बलात्कार और हत्या की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कोई भी व्यक्ति अपने को सुरक्षित नहीं समझ रहा है। इन सब समस्याओं से भाजपा ही निजात दिलाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. सतीश कौशल वाजपेयी, डॉ. इरा श्रीवास्तव, कुलभूषण भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुपम अवस्थी, उमाशंकर मिश्र, अनुराग मिश्र, अरविंद गुप्ता, रमेशचंद्र मिश्र, बजरंग शर्मा, नगर अध्यक्ष सुनील बाथम,  सुनीता शुक्ला, सुनील सिंह, बबिता घोषाल, शरद मिश्र, प्रशांत राज, कुमुदेश शंकर शुक्ला, दीपक पुरी, कौशल तिवारी, किशोरी लाल भार्गव, अजय सिंह, सुनील सिंह चौहान, रामजी मौर्य, राम प्रसाद कटियार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष का पड़रिया तुला, बस्तौला चौराहा और बिजुआ में स्वागत किया गया। पड़रिया मेें स्वागत कार्यक्रम में श्याम किशोर त्रिवेदी और पूर्व विधायक अरविंद गिरि की मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश देखते हुए लगता है भाजपा 2017 में प्रदेश में अपने दम पर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed