फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Omicron's threat increased the beating of related traders

ओमिक्रॉन के खतरे ने सहालग कारोबारियों की धड़कनें बढ़ाईं

Mon, 27 Dec 2021 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Omicron's threat increased the beating of related traders
खपरैला बाजार में बिना मास्क लगाए खरीदारी करतीं महिलाएं।
नाइट कर्फ्यू से शादी-बारातों पर लगा कोरोना की पाबंदियों का ग्रहण
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञ अगले साल जनवरी-फरवरी में तीसरी लहर के आने की आशंका जता रहे हैं, जिससे सहालग कारोबारियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। नाइट कर्फ्यू पहले से ही चालू हो गया है। ऐसे में बारात घर मालिकों से लेकर कैटर्स और होटल कारोबारी चिंता में हैं।
सहालग के सीजन का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इसका दौर शुरू होने से अर्थव्यवस्था को गति मिलती है। हालांकि 2020 और 2021 की सहालगें कोरोना की भेंट चढ़ र्गइं। पहले साल तीन माह का लॉकडाउन और उसके बाद कई पाबंदियां के कारण तमाम लोगों ने शादी की तारीखें आगे बढ़ा दी थीं या फिर रद्द कर दी थीं। कुछ ऐसे भी लोग थे, जो सीमित संख्या में सात फेरे लेने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

साल के अंत में कोरोना की रफ्तार धीमी हुई। मगर, नए साल में होली के बाद सहालग शुरू होने के दौरान फिर से कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली। दूसरी लहर में कोरोना ने इस कदर तबाही मचाई कि लोग इसका खौफनाक मंजर देखकर हैरान हो उठे। ऐसे में एक बार फिर से शादी ब्याह के सीजन में पाबंदियां लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर आते-आते कोरोना के मामले में गिरावट आने से होटल, कैटर्स और होटल कारोबारियों ने कोविड से निजात की उम्मीद लगाकर अगले साल बेहतर कारोबार होने का अनुमान लगाया था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के शादी बारात को लेकर पाबंदियों का एलान किए जाने से एक बार फिर से शादी ब्याह के कारोबारी मायूस हो गए हैं। इनका कहना है कि अगले साल सहालग भी खूब हैं। इससे उन्हें काफी उम्मीदें थीं, लेकिन एक बार फिर से कोरोना मुसीबत बनेगा।
शादी में 200 लोगों की अनुमति बनी मुसीबत
सहालगी सीजन में बंद बारात घर में मेहमानों की संख्या 200 रखने और खुले में क्षमता के 50 प्रतिशत रखने साथ ही कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने के लिए बारात घर संचालकों को प्रेरित किया है। इसी के साथ मैरिज हाल और होटल संचालकों को दो मेहमानों के बीच दो गज की दूरी कायम करने के लिए कहा है, जिससे कोरोना संक्रमण को रोका जा सके।
वैसे भी दोनों साल कारोबार प्रभावित रहा। हालांकि वर्तमान स्थितियों को देखते हुए उम्मीद तो यही थी कि नए साल में इस महामारी से निजात मिल जाएगी, लेकिन जनवरी-फरवरी में फिर से इसके आने की आशंका ने चिंता में डाल दिया है। बुकिंग के दौरान शासन की गाइड लाइन का पालन होगा।
- विवेक कपूर विक्की, होटल कंफर्ट इन
15 जनवरी से 20 फरवरी तक काफी लग्न हैं। ऐसे में काम धाम बेहतर रहने का अनुमान था। मगर, उधर ही ओमिक्रॉन के आने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि बंद बारात घर में एक समय पर 200 लोग और खुले मैरिज हाल में क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों के शर्त से राहत मिलेगी।

- योगेश जोशी, सौभाग्य पैलेस
कोरोना के कारण ने पिछले साल से लेकर इस साल भी सहालग कारोबार प्रभावित रहा। उधर, कुछ राहत भी मिली। मगर, कोविड के नए रूप ओमिक्रॉन ने फिर से मुसीबत बनना शुरू कर दिया है। शादी बारात में संख्या सीमित हो जाने से सबसे ज्यादा कैटरिंग का काम प्रभावित होगा।
- महावीर प्रसाद नंद जी, कैटर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed