{"_id":"60d4ce118ebc3ef20c03c698","slug":"om-prakash-bhargava-district-panchayat-president-declared-candidate-from-bjp-lakhimpur-news-bly4508774174","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा से ओम प्रकाश भार्गव जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा से ओम प्रकाश भार्गव जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भाजपा ने बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए ओम प्रकाश भार्गव को अपना प्रत्याशी बनाया है। हालांकि अमर उजाला ने पहले ही इनके नाम पर मोहर लगा दी थी।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा के बाद भाजपा ने भी बृहस्पतिवार की देर शाम अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है। सीट रिजर्व होने के बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह के पति नरेंद्र सिंह ने पार्टी की ओर से घोषित एवं अपने जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी ओम प्रकाश भार्गव को जिताने में कामयाब रहे। हालांकि शुरूआत से ही इन्हें अध्यक्ष पद का मजबूत प्रत्याशी माना जा रहा था। आखिरकार बृहस्पतिवार को इनके नाम का ऐलान भी हो गया। संवाद