फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Old woman dies after being pushed during a dispute

विवाद के दौरान धक्का देने से वृद्धा की मौत

Sat, 02 Oct 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Old woman dies after being pushed during a dispute
फूलमती (फाइल फोटो)
ओयल। चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा मरखापुर के मजरा लोनिपुरवा में शुक्रवार सुबह रास्ते को लेकर हुए विवाद में परिजन ने धक्का देने से बुजुर्ग महिला की मौत का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मृतका के पति बच्चूलाल ने बताया कि उसका रास्ते को लेकर रामगुलाम से विवाद है। शुक्रवार की सुबह वह पूरे परिवार के साथ घर आ धमका और गालियां देते हुए ईंट पत्थर चलाने लगा। विवाद बढ़ने पर जब पुत्र प्रमोद रिपोर्ट लिखाने चौकी जाने लगा तो गांव के पास स्थित स्कूल में उसे रामगुलाम, रामासरे शैलेश और मुनीश ने 15-20 लोगों के साथ लाठी-डंडों व नाजायज असलहों से लैस होकर घेर लिया और पीटने लगे। जानकारी जब पत्नी फूलमती (60) को हुई तो वह बीच बचाव करने के लिए गईं तो उसे वहां मौजूद रामगुलाम और रामासरे ने धक्का दे दिया। आरोप है कि इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार प्रजापति ने बताया कि सूचना मिली थी मौका मुआयना किया गया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर तहरीर में दिए गए तथ्यों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed