फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Old man dies after coming under high tension line

Lakhimpur Kheri News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

Sat, 08 Jun 2024 04:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Old man dies after coming under high tension line
घटनास्थल पर रोते बिलखते परिजन।संवाद
भीखमपुर। क्षेत्र के गांव डहर के पास खेत में पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मितौली कोतवाली क्षेत्र के गांव डहर के मजरा बहोरीपुरवा निवासी 60 वर्षीय रामपाल शुक्रवार को मवेशियों के लिए घास काटने खेतों में गए थे। करीब 10 बजे घास का गट्ठर सिर पर रखकर लौट रहे थे। रास्ते में 11 हजार लाइन के लटके तार के नीचे होकर निकलने की कोशिश में घास का गट्ठर तारों में छू गया और वह करंट की चपेट में आ गए। हादसे में बुजुर्ग रामपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

परिवार वालों ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। बिजली से मौत होने के बाद परिवार वालों का गुस्सा बढ़ गया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बिजली कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और कर्मचारियों के घटनास्थल पर आने की मांग की। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार अखिलेश मौर्य और एसओ राजू राव ने सभी को शांत कराया। शासन स्तर से हरसंभव मदद कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। रामपाल की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

आरोप : झुके पोल उठाए जाते तो नहीं होती दुर्घटना
ग्रामीणों ने कहा कि कहा कि कई दिन पहले आई आंधी के बाद बिजली के खंभे झुक गए थे। इससे ग्यारह हजार लाइन के तार लटककर जमीन से पांच फुट की ऊंचाई पर आ गए थे। बिजली विभाग की ओर से झुके पोल उठाए नही गए। अगर झुके पोल को ठीक कर दिया जाता तो यह घटना नहीं घटती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed