फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Old bike rider crushed by roadways bus, family members blocked the road

Lakhimpur Kheri News: रोडवेज बस से कुचलकर बाइक सवार की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Sun, 23 Jun 2024 04:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Old bike rider crushed by roadways bus, family members blocked the road
बस के नीचे फंसी बाइक। संवाद
फरधान। क्षेत्र के गांव आधारपुर के पास रोडवेज बस ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। इससे बाइक चालक की मौके पर ही हुई मौत। चालक बस छोड़कर भाग गया। हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया। आरोपी बस चालक पर मुकदमा और गिरफ्तारी होने के बाद ही परिजन माने और जाम खोला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव आधारपुर निवासी 60 वर्षीय कमलेश कुमार शनिवार को तीन बजे बाइक से गांव के बालाजी मंदिर में पूजा करने गए थे। लौटते वक्त गोला डिपो की जनरथ बस ने सामने से टक्कर मार दी। कमलेश कुमार कुमार बाइक सहित बस के नीचे फंस गए। कुचलकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बाइक भी बस के नीचे फंस गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक ने करीब आधा किलोमीटर तक भगाने का प्रयास किया, लेकिन बाइक बस से नहीं निकली। इसके बाद चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। गुस्साए परिवार वालों और ग्रामीणों ने पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। बस चालक की गिरफ्तारी और मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे एसओ कौशल किशोर ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया गया है। इसके बाद परिजन माने और जाम खोला। इस दौरान पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर लगभग आधा घंटा जाम रहा। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी।

बस के नीचे फंसी बाइक। संवाद

बस के नीचे फंसी बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed